पटना । रेल मंत्रालय की सौगात बिहार वासियों को बड़ी राहत दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि इस बार त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। यह निर्णय न केवल प्रवासी बिहारियों के लिए बल्कि पूरे राज्य की सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
रेल मंत्री ने बताया कि हर साल दिवाली और छठ पर बिहार की ओर भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके कारण यात्रियों को टिकट और यात्रा दोनों में दिक्कत होती थी। इस बार यह समस्या दूर करने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। गया से दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को तेज़ और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, वैशाली से बुद्ध सर्किट ट्रेन चलाई जाएगी, जो हाजीपुर, पाटलिपुत्र, नालंदा, राजगीर और गया जैसे बौद्ध स्थलों को जोड़ेगी। यह पहल धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देने में सहायक होगी।
इसके अतिरिक्त, पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा भी शुरू की जाएगी। तेज़ गति और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक नया और आरामदायक विकल्प बनेगी। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि विशेष ट्रेनें दो महीने तक लगातार चलेंगी, ताकि लाखों प्रवासियों की घर वापसी निर्बाध हो सके।
यात्रियों की जेब का भी ध्यान रखते हुए रेलवे ने पहली बार राउंड ट्रिप पैकेज की पायलट योजना शुरू की है। इसके तहत आने-जाने के टिकट एक साथ बुक करने पर वापसी टिकट पर 20% तक की छूट मिलेगी। यह सुविधा 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी और सभी ट्रेनों व क्लासों पर उपलब्ध होगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन योजनाओं की घोषणा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय झा और सांसद डॉ. संजय जायसवाल की उपस्थिति में की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को बिहार के लिए ऐतिहासिक सौगात देने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष आग्रह और बिहार की जनता की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा निर्णय लिया है।
बहरहाल यह घोषणा चुनावी बिहार के लिए एक अहम संदेश है। त्योहारों पर घर लौटने की बेकरारी रखने वाले प्रवासियों को यह सौगात उनके सफर को न सिर्फ आसान बनाएगी, बल्कि बिहार को विकास और सुविधाओं की नई पटरी पर भी ले जाएगी।
You may also like
पत्नी के कपड़े पहनता था पति पहले समझी मजाक. फिर करवातेˈˈ दिखा कुछ ऐसा हुई बेहोश
Stock Market Closing: GST के असर से सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती, 10 शेयरों ने निवेशकों को दी राहत
महिला से 29 लाख ठगने के आरोप में फरार बीएसएफ जवान गिरफ्तार
जाली नोट का एक और धंधेबाज गिरफ्तार
'बाबूजी' की विरासत ही आज यूपी के विकास की आधारशिला बनी है : सीएम योगी