देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

Robert Kiyosaki Alert: लाखों बर्बाद हो जाएंगे, महाविनाश आने वाला है... रॉबर्ट कियोसाकी का खौफनाक अलर्ट, बचने का तरीका क्या?

'ऑपरेशन शक्ति' क्या था, वाजपेयी और डॉ कलाम ने दिया था अंजाम, भनक नहीं लगने से तिलमिला उठा था अमेरिका

अल फाशेर में आरएसएफ के कब्जे का खौफ: यूएन एजेंसी बोली, '36,000 सूडानी इलाका छोड़ भागे'

करूर भगदड़: CBI ने पूछताछ के लिए 306 लोगों को तलब किया, विजय की रैली में हुए हादसे में गई थी कई लोगों की जान

कौन हैं वो कैंडिडेट जिसके लिए लालू खुद उतरे चुनाव मैदान में, पटना में 15KM का भव्य रोड शो; JCB से फूलों की वर्षा




