भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे बिहार जाऐंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
You may also like

राफेल फाइटर जेट से ग्रिपेन, F-16 तक... 250 लड़ाकू विमानों की महाडील की तैयारी में यूक्रेन, पुतिन को हराने जेलेंस्की का नया मिशन!

Bigg Boss 19 LIVE: मृदुल और फरहाना की हुई गंदी लड़ाई, कुनिका पर बरस पड़े गौरव खन्ना

'नीतीश ही मुख्यमंत्री हैं ... यहां कोई भ्रम नहीं', अमित शाह ने किया एनडीए के दो तिहाई बहुमत से बिहार चुनाव जीतने का दावा

नरेंद्र मोदी से बेहतर कोई प्रधानमंत्री नहीं देखा, कोई नहीं ले सकता उनकी जगह: ममता कुलकर्णी

किसी भी हालत में भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना : योगी




