केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिरोही जिले के आबू रोड के दौरे पर हैं। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में आत्म सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे के चलते आबू रोड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में चार घंटे तक यातायात बाधित रहेगा।ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला व एएसपी प्रभु दयाल ने शांतिवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी को अलर्ट रहने को कहा गया।
अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे मानपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे, जहां जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि व संस्थान के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। रक्षा मंत्री सिंह दोपहर 12.30 बजे डायमंड हॉल पहुंचेंगे, जहां वे सुरक्षा सेवा प्रभाग की ओर से शुरू किए जा रहे देशव्यापी आत्म सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। अंत में वे ब्रह्माकुमारीज के पदाधिकारियों से मिलेंगे। दोपहर करीब 2.45 बजे वे मानपुर हवाई पट्टी से रवाना होंगे।
4 घंटे बाधित रहेगा यातायात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सोमवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन आगमन के मद्देनजर चार घंटे यातायात बाधित रहेगा। इस संबंध में जिला पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आबूरोड आगमन के कार्यक्रम के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आबूरोड शहर से तलहटी होते हुए सिरोही व आबू पर्वत मार्ग तथा रेवदर से मानपुर होते हुए आबूरोड मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान आबूरोड शहर से सिरोही के लिए वाहन संतपुर, अंबाजी चेकपोस्ट मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरतोली, खराट होते हुए तथा आबू पर्वत के लिए वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग किवरली पुल से तलेटी होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
रूट फाइनल, व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की
एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला व एएसपी प्रभु दयाल ने अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री के आगमन व प्रस्थान का रूट फाइनल किया। साथ ही अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी गोमाराम चौधरी, आबूरोड एसडीएम शंकरलाल मीना, बीडीओ पुखराज सारेल, आबूरोड तहसीलदार मंगनाराम मीना, सदर थानाधिकारी व ब्रह्माकुमारीज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
You may also like
अब सिर्फ इन 4 दस्तावेज़ों पर मिलेगा फ्री राशन, नए नियमों ने 72% लोगों का पत्ता काटा ι
अनुराग कश्यप: रील से रियल तक के विवाद, अब क्यों मांगी माफ़ी
इस मामले में कंगाल पाकिस्तान ने मारी बाजी, पांचवें नंबर पर बनाई जगह.. भारत का कहीं नामोनिशान नहीं.. जानिए कैसी है वह लिस्ट? ι
बेटे की गर्लफ्रेंड पर मुरीद हुआ बाप, कर बैठा पाप', कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा ι
नोएडा में जमीन विवाद में मारपीट, 12 आरोपी गिरफ्तार