Next Story
Newszop

अलवर के बिंदोरी में बाइक टक्कर के बाद मचा बवाल, पत्थरबाजी में 2 पुलिसकर्मी सहित 7 लोग बुरी तरह घायल

Send Push

अलवर के गोविंदगढ़ में बिंदूरी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना सोमवार रात 9:30 बजे की है।

पथराव के बाद आरोपी फरार
पीड़ित हरि सिंह सोलंकी ने बताया कि उसके बेटे बलराम सोलंकी की शादी 28 मई को है। सोमवार रात बिंदूरी निकालने का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 9:30 बजे एक युवक बाइक पर आया और एक बच्चे और महिला को टक्कर मार दी, जिससे विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने कुछ लोगों को बुला लिया। जिन्होंने महिलाओं से बदसलूकी की और पथराव कर दिया। जिसमें गुड्डन, मोहन सिंह, मुकेश सिंह, कल्लू, बालू सिंह घायल हो गए हैं। जब आरोपी पथराव कर रहे थे, तब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
गोविंदगढ़ थाने के एएसआई हीरूलाल ने बताया- पीड़ित परिवार ने देर रात मामला दर्ज करवाया है। बिंदौरी निकलते समय बाइक टकराने से विवाद हो गया था। पथराव की घटना में कुछ महिला-पुरुषों के सिर में चोट आई है। दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल भरत और देवेंद्र घायल हुए हैं। भरत की पसलियों के नीचे चोट आई है और देवेंद्र के हाथ में चोट आई है। इनका गोविंदगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। 5-6 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loving Newspoint? Download the app now