
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने भी बदला लेते हुए पाकिस्तान पर जवाबी हमला शुुरू कर दिया है जिसके चलते दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीचपूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसने भारतीय फैंस का पारा बढ़ा दिया। एकतरफ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जवाबी हमलों की प्रशंसा की तो वहीं, रायडू का ट्वीट किसी को भी पसंद नहीं आया।