पंजाब किंग्स का सामना के क्वालीफायर 2 में 1 जून को मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 2014 में, पंजाब ने क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना किया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, वे केकेआर के खिलाफ फाइनल हार गए। वह एकमात्र मौका था जब वे आईपीएल फाइनल में पहुंचे थे।
PBKS vs MI Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड
दूसरी ओर, मुंबई अब तक 6 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है और उनमें से 5 में जीत हासिल की है। 2011 में, वे क्वालीफायर 2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार गए। दूसरी बार वे क्वालीफायर 2 में 2023 में हारे थे। उस मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी।
मैच | 32 |
पंजाब किंग्स | 15 |
मुंबई इंडियंस | 17 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
2013 में, मुंबई ने क्वालीफायर 1 में CSK से हार का सामना किया और क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 2017 में, वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट से हार गए लेकिन केकेआर के खिलाफ क्वालीफायर 2 में जीत हासिल की। उन्होंने फाइनल में पुणे को हराकर अपना दूसरा खिताब हासिल किया। अगर पंजाब क्वालीफायर 2 के साथ-साथ फाइनल भी जीत जाते हैं, तो वह क्वालीफायर 1 हारने के बाद खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी आईपीएल टीम बन जाएगी।
पंजाब और मुंबई ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 32 आईपीएल मैच खेले हैं। MI ने 17 और PBKS ने 15 जीते हैं। आईपीएल 2025 में, इन टीमों ने 1-1 मैच जीता है। यह पहली बार है जब ये दोनों टीमें आईपीएल 2025 में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। उनका आखिरी मुकाबला इसी साल हुआ था जब पंजाब ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
PBKS vs MI: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉडपंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, मेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे
मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, जॉनी बेयरस्टो, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
You may also like
Signs of liver damage : इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस ने किया खुलासा,कार लूट की घटना निकली झूठी
रांची में नए मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाजपा और झामुमो आमने-सामने
थाईलैंड ओपन 2025 : दीपक और नमन तंवर ने जीता गोल्ड, आठ पदकों के साथ लौटी भारतीय टीम
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रायश्चित पूजा और जलकलश यात्रा से होगा देव प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ