अगली ख़बर
Newszop

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक वनडे जीत और सबसे तेज रन चेज दर्ज किया है

Send Push
Rohit Sharma (Image Credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा का वनडे कप्तानी कार्यकाल बेहद यादगार रहा है। आधुनिक दौर के सबसे बड़े बल्लेबाजो में शुमार रोहित ने अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दिलाई। उनके कार्यकाल में भारत ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत और सबसे तेज रन चेज का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, अब चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तानी की जिम्बेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंप दी है।

भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराकर रचा वनडे इतिहास

जनवरी 2023 में तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 317 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी। उस मैच में विराट कोहली ने 110 गेंदों पर 166 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने भी 116 रन बनाए। भारत ने 390/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंका को महज 22 ओवरों में 73 रनों पर ढेर कर दिया।

इसी साल एशिया कप 2023 के फाइनल में कोलंबो में भारत ने सबसे तेज रन चेज का कीर्तिमान भी बनाया। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी (6 विकेट पर 21 रन) से श्रीलंका मात्र 50 रन पर सिमट गया। जवाब में भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया और 263 गेंदें शेष रहते 10 विकेट से जीत दर्ज की।

रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड भी शानदार है। रोहित के नेतृत्व में भारत ने 56 में से 42 वनडे जीते। उनकी जीत का प्रतिशत 72% से अधिक है, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे अधिक है और दुनिया में 50 से अधिक मैच खेलने वाले कप्तानों में सिर्फ क्लाइव लॉयड से पीछे है।

रोहित के कार्यकाल में भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप जीता और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया। हालांकि, 2023 वनडे विश्व कप में टीम उपविजेता रही। अब चयन समिति (अजीत अगरकर) और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भविष्य की सोच के साथ 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए 26 वर्षीय शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित नई वनडे टीम में गिल कप्तानी करेंगे, और श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार टीम में लौटे हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें