आईपीएल 2025 में रविवार, 18 मई के दिन दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर में था, जिसमें PBKS ने 10 रन से शानदार जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में था, जिसमें GT ने 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच गई है।
IPL 2025: पंजाब किंग्स 11 साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचीदिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 मैचों में 8 जीत और 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।
वहीं, पंजाब किंग्स 12 मैचों में 8 जीत और 17 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पूरे 11 साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। आखिरी टीम ने 2014 सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
IPL 2025 Playoffs: टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अब इन तीन टीमों के बीच होगी जंगमुंबई इंडियंस 12 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 अंक के साथ पांचवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। टॉप-4 में आखिरी स्पॉट के लिए अब इन्हीं तीन टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी।
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल1 | गुजरात टाइटंस | 12 | 9 | 3 | 0 | 0 | 18 | 0.795 | |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 8 | 3 | 0 | 1 | 17 | 0.482 | |
3 | पंजाब किंग्स | 12 | 8 | 3 | 0 | 1 | 17 | 0.389 | |
4 | मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 0 | 14 | 1.156 | |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 6 | 5 | 0 | 1 | 13 | 0.260 | |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 5 | 6 | 0 | 2 | 12 | 0.193 | |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.469 | |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 3 | 7 | 0 | 1 | 7 | -1.192 | |
9 | राजस्थान रॉयल्स | 13 | 3 | 10 | 0 | 0 | 6 | -0.701 | |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.992 |
You may also like
कन्नूर में चमत्कारी वापसी: मृत घोषित व्यक्ति की अद्भुत कहानी
बाल कटवाने के लिए शुभ दिन: प्रेमानंद महाराज की सलाह
भोपाल के श्मशान घाट पर तांत्रिक गतिविधियों का खुलासा, CCTV से हुई गिरफ्तारी
बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज
औरंगाबाद में बकरी ने गाय के बछड़ों को जन्म दिया, ग्रामीणों में हलचल