सांपों को सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है, और इसका मुख्य कारण उनका जानलेवा जहर है। कुछ सांपों का जहर इंसान की जान चंद मिनटों में ले सकता है। आमतौर पर, जब कोई सांप काटता है, तो लोग घबरा जाते हैं और तुरंत अस्पताल की ओर दौड़ते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक किसान ने एक अलग ही कदम उठाया।
यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव की है। 55 वर्षीय किसान माताबदल यादव खटिया पर लेटे हुए थे, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। इस घटना से किसान इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने सांप को पकड़कर उसे काटकर खा लिया।
जब उनके परिवार वालों ने यह दृश्य देखा, तो वे घबरा गए और तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उन्हें अस्पताल बांदा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया गया। अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टरों ने दी जानकारी
ट्रामा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि 19 जून को माताबदल अस्पताल आए थे। उन्होंने सांप को खा लिया था, लेकिन सांप के खाने से जहर नहीं फैलता है। जहर केवल सांप के सिर में होता है। यदि सांप काट ले, तो जहर खून में मिलकर असर करता है।
किसान के परिवार वालों ने डॉक्टर के पास जाने से पहले झाड़-फूंक करने वालों को भी बुलाया था। जब उन्हें पता चला कि किसान ने सांप को खा लिया है, तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि हमारे पास सांप के काटने का इलाज है, लेकिन सांप खाने वाले का इलाज नहीं है।
सांप के काटने पर क्या करें?

यदि सांप काट ले, तो सबसे पहले घबराएं नहीं। काटे गए स्थान को पानी या साबुन से धो लें। मरीज को सोने न दें और उसे स्थिर रखने के लिए कहें ताकि जहर जल्दी न फैले। जिस अंग पर काटा है, उसे दिल के नीचे लटका कर रखें। तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, जो जहर का असर खत्म करने के लिए आवश्यक उपचार देंगे।
You may also like
नौसेना ने किया मोजाम्बिक के सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण
जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन भूस्खलन पर जताया दुख
NEET UG 2025 Admit Card to Be Released by May 1: How and Where to Download
'ट्रंप हिटलर से भी ज्यादा मूर्ख हैं…', अमेरिका में एक बार फिर राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन; लाखों लोग सड़कों पर
पंजाब में लागू न किया जाए वक्फ कानून 2025 : शाही इमाम