यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
सरकार की इस खास स्कीम के तहत लड़कियों कोˈ मिलते हैं सीधे ₹36000 — जानिए पात्रता आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
बाबा वांगा की डरावनी भविष्यवाणी- इस देश में शुरूˈ होगा मुस्लिम शासन पृथ्वी के अंत को लेकर कही बड़ी बात
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को देखकर बेकाबू हो गए थेˈ विनोद खन्ना शूटिंग के बहाने 10 मिनट तक कुतरते रहे होंठ
बेटी ने जमीन अपने नाम कराई तो बेटे नेˈ पिता के दाह संस्कार से किया इन्कार 23 घंटे रखा रहा शव
शादी में आ रही अड़चनें दूर करेगा हल्दी केˈ ये टोटका मिलेगा पसंद का जीवनसाथी