Delhi Weather: दिल्ली NCR में शुक्रवार सुबह से लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट आई है। हालांकि सुबह सुबह ऑफिस जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ा है और जगह-जगह जाम लग गया है. दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा बारिश में ही निकल गये जायजा लेने.
रेड अलर्ट जारीमौसम के कारण 40 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट किया गया है जबकि करीब 100 उड़ानों में देरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के इलाकों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं।
घरों पर रहने की चेतावनी
IMD का कहना है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की संभावना है। लोग घर पर ही रहे। वहीं, गुरुवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 59 फीसदी था, जो शाम 5:30 बजे घटकर 43 फीसदी हो गया।
You may also like
30 करोड़ की सैलरी, काम सिर्फ इतना कि करना है स्विच ऑन-ऑफ लेकिन फिर भी कोई नहीं है काम करने को तैयार, क्या है मांजरा 〥
बड़ी उम्र की महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये चीज, मिलते ही हो जाती हैं बेकाबू 〥
“केले का छिलका निकालने का सही तरीका: ऊपर से नहीं, नीचे से निकालें! 〥
40 साल तक लिव-इन में रहने के बाद बेटे-बहू संग लिए सात फेरे, एक की मंडप पर रचाया ब्याह 〥
ओ तेरी गज़ब: दूध निकालने के दौरान महिला पर गिरी भैंस, 5 मिनट में भैंस ने तोड़ दिया दम 〥