बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। मालगाड़ी पर एक पैसेंजर ट्रेन चढ़ गई है। यह हादसा लाल खदान के पास की है। पैसेंजर ट्रेन रायगढ़ से आ रही थी। अभी तक बिलासपुर कलेक्टर ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी। अब संख्या छह हो गई है। वहीं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। साथ ही दो दर्जन के लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिला और बच्चे शामिल हैं।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरपीएफ की टीम पहुंच गई है। रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर हैं। साथ ही स्थानीय विधायक भी वहां पहुंच गए हैं। अभी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हैं। बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
गैस कटर से काटा जा रहा
वहीं, टक्कर के बाद बोगी में कई लोगों फंसे हैं। इसके बाद गैस कट्टर से बोगी को काटा जा रहा है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतक और घायलों के बारे में अभी तक आंकड़ें नहीं जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए हैं। ट्रेन में सफर कर रहे लोगों के परिजन भी वहां पहुंच रहे हैं। हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान महिला बोगी को हुआ है। साथ ही गार्ड की बोगी भी क्षतिग्रस्त है।
डिरेल कोच को हटाया जा रहा
टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे डिरेल हो गए हैं। अब सभी कोच को ट्रैक से हटाया जा रहा है। बिसालपुर सीपीआरओ ने कहा है कि मालगाड़ी आगे चल रही थी कि कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मारी है। चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दो लोग अंदर फंसे हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है। एक सीरियस घायल है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
कलेक्टर ने कहा कि दो लोग अभी फंसे हैं। लोको पायलट भी केबिन में फंसा है। वहीं, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बिलासपुर स्टेशन के लिए 7777857335 और 786995330 है। इस पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अब अंधेरा हो रहा है तो रेस्क्यू में दिक्कत आ सकती है। बिलासपुर में सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
सीएम ने की बात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कलेक्टर से बात की है। साथ ही राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीएम ने वीडियो कॉल करके हालात देखा है।
10-10 लाख मुआवजे की घोषणा
वहीं, रेलवे ने मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। घायलों को पांच-पांच लाख रुपए की मुआवजे दी जाएगी। हादसों के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
You may also like

पंजाब: फाजिल्का में आईसीपी अटारी पर ड्रोन और हेरोइन बरामद

इंडियन आर्मी में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, ड्रोन क्रांति से दुश्मन को पटखनी देने की तैयारी

गुड़ की चाय और पिंडालू-आलू के साथ रजत जयंती पर भाजपा को हटाने की हरीश रावत ने की लोगों से अपील

'हमारा फोकस जनजातीय विकास पर ही रहेगा', वन नॉर्थ ईस्ट की घोषणा पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा

मप्र में शिक्षकों को लगानी होगी ई-अटेंडेंस, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका को किया खारिज




