कानपुर: साहब! मेरा भाई मुझसे दुष्कर्म करता है और मां उसका ही पक्ष लेती है। मुझे दबाव में रखा जाता है…। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने शनिवार को इसी तरह के आरोप लगाकर अपने बड़े भाई और मां के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उनका भाई सिक्योरिटी गार्ड है। साथ ही वह तंत्रमंत्र भी करता है। आरोप है कि मां के कहने पर उसका भाई उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहा है। कई बार दुष्कर्म किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके संग मारपीट की। इसके अलावा कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मां को जानकारी होने के बाद भी भाई का पक्ष लेती है। शुक्रवार रात भी जब दोनों ने उसे प्रताड़ित किया तो वह किसी तरह से हिम्मत करके कल्याणपुर थाने पहुंची और तहरीर दी।
तंत्र मंत्र के बहाने करता था कुकृत्य पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। मामले की जानकारी होने पर भाई ने पहले उसे मारा-पीटा। उसके बाद घर से बाहर निकलने पर अंकुश लगाने लगा। भाई ने मां से कहा कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसे ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेना पड़ेगा। इसी बहाने से भाई ने हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जांच में बहन के आरोप सही पाए गए भाई के ऊपर सगी बहन से रेप के आरोप का मामला सामने आया तो पहले कल्याणपुर थाने की पुलिस भी विश्वास नहीं कर सकी। पुलिस को लगा कि युवक से दोस्ती का विरोध करने पर भाई पर इस तरह के गंभीर आरोप युवती लगा रही है। लेकिन पुलिस ने सख्ती से जांच-पड़ताल की तो युवती की ओर से लगाए गए सभी आरोप सही निकले।
You may also like
Result 2025- AP SSC ने 10वीं का परिणाम जारी किया, ऐसे करें चेंक
BPSC 70th Mains Exam 2025- BPSC की 70वीं मुख्य परीक्षा रद्द नहीं होगी, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश
Garena Free Fire MAX Redeem Codes for April 24: Unlock Exclusive Skins, Diamonds, Weapons & More
धर्म परिवर्तन: मुस्लिम पिता और बेटे को मौलवी ने किया इतना परेशान कि अपना लिया “हिंदू धर्म”, पूरी कहानी जान हैरान रह जाएंगे आप ♩
SIP TIPS- अगर सुकुन से काटना चाहते हैं बुढ़ापा, तो इस उम्र में करें SIP शुरु