दुनिया में कई ऐसी अजीबो-गरीब जगह और प्रथाएं हैं जिनके बारे में हम जानते तक नहीं हैं। अगर ऐसी जगहों और प्रथाओं के बारे में बताया जाए तो आपको भी एक बार विश्वास नहीं होगा। हम अपने देश में कई तरह के अंधविश्वास देखते हैं और हमको लगता है कि सिर्फ हमारे देश में इस तरह के अंधविश्वास होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक देश में भी एक ऐसी प्रथा प्रचलित है जो बेहद अजीब है। जी हां यहां लड़कियां अगर मन्नत मांगने जाती हैं तो उनको अपनी ब्रा खोलनी पड़ती है। अगर आप ऐसे देश और इस अनोखी प्रथा के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं।
हमारे देश की बात करें तो यहां अपनी मुराद पूरी करने के लिए कोई मंदिरों पर माथा रगड़ता है तो कोई मीलो पैदल चलकर दर्शन करने आता है। सबका मकसद अपनी मन्नत पूरी करवाना होता है। वहीं विकसित कहे जाने वाले न्यूजीलैंड देश में भी कुछ अलग होता है। आपको सुनकर भले ही आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। यहां कारड्रोना नामक एक जगह है जो काफी मशहूर है।
यहां लड़कियां आती हैं और अपनी मन्नत मांगती हैं लेकिन उससे पहले उनको जो काम करना होता है, उसको सुनकर आपको यकीन ही नहीं होगा। जी हां लड़कियों को यहां मन्नत मांगने से पहले अपनी ब्रा खोलनी पड़ती है। लड़कियां यहां ब्रा उतारकर ही मन्नत मांगती हैं।
इस वजह से खोलनी पड़ती है ब्राकारडोना में कई बड़े-बड़े तार लटके हुए हैं। इन तारों में ही लड़कियों को पहले अपनी ब्रा उतारकर टांगनी होती है, इसके बाद ही वो यहां अपने दिल की मुराद मांगती है। इसकी वजह की बात करें तो यहां कई तरह की कहानियां सुनने को मिलती हैं। इनमें से सबसे प्रमुख मान्यता है कि ऐसा करने से उनको अपनी पसंद का जीवन साथी मिल जाता है।
जी हां यहां के लोग मानते हैं कि जो भी लड़की यहां अपनी ब्रा टांगकर मुराद मांगती है, उसको मुराद पूरी होती है और उसको सच्चा लाइफ पार्टनर मिलता है। इस प्रथा की बात करें तो ये साल 1999 से यूं ही चली आ रही है और अब तो ब्रा टांगने का चलन और ज्यादा बढ़ गया है।
टूरिस्ट भी किस्से सुनकर लगाते हैं चक्करन्यूजीलैंड की इस खास जगह के बारे में सुनकर टूरिस्ट भी यहां खिंचे चले आते हैं। कहा जाता है कि शुरुआत में यहां पर चार ब्रा टांग दी गई थी जिसके बाद ये प्रथा शुरू हो गई। हालांकि ये ब्रा किसने टांगी, आज तक पता नहीं लग सका। वहीं ये जगह इतनी मशहूर हो गई कि चोरों तक भी इसकी चर्चा होने लगी और यहां से अंडर गारमेंट भी चोरी होने शुरू हो गए थे।
हालांकि इसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि यहां ब्रा टांगने वाली लड़कियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और अब तो वहां चारों ओर सिर्फ ब्रा ही टंगी हुई दिखाई देती है। पर्यटकों के लिए ये जगह किसी कौतूहल से कम नहीं है।
You may also like
जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर अब नहीं लगेगा जीएसटीः सीतारमण
मध्य प्रदेश में खूब बरस रहा मानसून, आज भी 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राष्ट्रपति Donald Trump को अब लगने लगा है ये डर, बोल दी है बड़ी बात
खोल` रखी थी पान की दुकान, चल रहा था गजब का खेल, पुलिस जब मौके पर पहुंची, उड़ गए होश
57` हजार की चिल्लर लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स, रो पड़ा डीलर..