नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है। उत्तरी राज्यों (Weather Update) में ठंड ने दस्तक दे दी है और दिल्ली-एनसीआर(Delhi NCR Fog) सहित आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह धुंध का असर बढ़ने लगा है। वहीं, दक्षिण और पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दक्षिणी तटीय इलाकों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
दक्षिण में लो-प्रेशर का असर
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्रों के चलते मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। मंगलवार सुबह 5:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम ने महज तीन घंटे बाद ही ताकत पकड़ ली और वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 अक्टूबर की दोपहर तक यह डिप्रेशन में तब्दील होकर उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, करैक्कल और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास समुद्र में सक्रिय हो सकता है। अगले 24 घंटे में इसके और तीव्र होने की आशंका है।
बिहार का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार का मौसम अभी शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन अगले पांच दिनों तक तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी जबकि दिन में धूप चुभने लगेगी। छठ पर्व के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मोतिहारी सबसे गर्म रहा जहां 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में धुंध की एंट्री
उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम का रुख बदल गया है। अब सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है जबकि दिन में धूप खिली रहती है। आगरा में मंगलवार सुबह धुंध की वजह से ताजमहल मेहताब बाग और यमुना किनारे से धुंधला नजर आया। सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव दिखा था, जब आसमान में हल्के बादल और ठंडी हवा चली। मंगलवार सुबह भी धुंध और आंशिक बादलों के बाद करीब आठ बजे धूप निकल आई और दिनभर मौसम साफ बना रहा।
You may also like

AK 47 और सिग्मा गैंग, कम उम्र में ही रंजन पाठक ने बना लिया था अपना अलग अंडरवर्ल्ड, जानिए कैसे

जंगलराज में छिपी है लालू के MY समीकरण की काट! तेजस्वी को भी इसी बात का डर तभी किया जिक्र

खेलते-खेलते फिसली बच्ची, पूजा की घंटी आंख फाड़ते हुए दिमाग तक पहुंची, हालत देख डॉक्टर्स भी सन्न रह गए

यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच

Post Office TD Scheme : सिर्फ ₹1,00,000 लगाने पर मिलेगा ₹1,23,508, जानें पूरा हिसाब





