लौकी (Bottle Gourd) एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत कम लोग ही चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये आपके शरीर के लिए बहुत लाभकारी भी होती है। इसके अंदर विटमिन बी, विटमिन सी, आयरन और सोडियम जैसी चीजें पाई जाती है। ये हमे कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रखती है। लौकी का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। इसे आपको रोज सुबह एक ग्लास पीना चाहिए।
लौकी की खेती और प्रकारलौकी की खेती की शुरुआत सबसे पहले भारत में हुई थी। इसके बाद श्री लंका, इंडोनेशिया, चीन, साउथ अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्से, मलेशिया, फिलीपींस में भी इसका उत्पादन किया जाने लगा। भारत की बात करें तो पंजाब में सबसे ज्यादा लौकी की खेती होती है। ये सबसे अहम फसलों में से एक मानी जाती है। लौकी के साथ इसकी पत्तियों और तने का भी इस्तेमाल होता है।
लौकी सामान्यतः 2 प्रकार (Type Of Bottle Gourd) की होती है। गोलाकार लौकी और बेलनाकार लौकी। बेलनाकार लौकी का इस्तेमाल दूर दराज के इलाकों में भेजने के लिए किया जाता है। वहीं गोलाकार लौकी स्थानीय क्षेत्रों में अधिक उपयोग की जाती है। भारत में लौकी को कई नामों से जाना जाता है। जैसे दूधी, घिया इत्यादि। वहीं विदेशों में इसे बोतल स्क्वैश, व्हाईट गॉर्ड, ट्रंपेट गॉर्ड और कालबश गॉर्ड बोला जाता है।
लौकी के फायदें1. लौकी खाना आपके लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपका लीवर फंक्शन अच्छे से वर्क करता है और इसकी कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है।
2. मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए लौकी बहुत काम की चीज होती है। इसकी वजह ये है कि इसमें 96% पानी ही होता है। 100 ग्राम लौकी में आपको महज 12 कैलोरी मिलती है। ऊपर से इसमें फाइबर भी अधिक होता है। इसे खाने के बाद पेट काफी समय तक भरा रहता है। आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। आप बेहिसाब खाने से बच जाते हैं और आपका वजन कम हो जाता है।

3. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले सोडियम, पोटेशियम और अन्य मिनरल्स शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होती है।
4. कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी लौकी खाना चाहिए। इसके अंडर उपस्थित फाइबर आपके पेट की अंदरूनी सफाई कर देता है। एसिडिटी की समस्या होने पर भी लौकी का जूस पीना लाभकारी होता है।
आपको लौकी के ये फायदें कैसे लगे हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
You may also like
19 अप्रैल को इन राशि वाले जातको को दफ्तर की राजनीति से बचने की जरूरत
साप्ताहिक अंकज्योतिष 19 अप्रैल से 25 अप्रैल: जन्मतिथि के आधार पर जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह…
मच्छर आप के घर का पता भूल जायेंगे आपके घर से डरेंगे जानिये कैसे
UK Board Result 2025 Roll Number: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? ubse.uk.gov.in स्टेप्स
19 अप्रैल के दिन इन राशियो को हो सकता है अपनी गलतियों का एहसास