New Delhi, 20 अक्टूबर . India में दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन देश का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है. रोशनी का यह त्योहार केवल India ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है.
भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुके प्रकाश के इस पर्व को अब सीमाओं से परे कई देशों में आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है.
दरअसल, जिन देशों में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां दीपावली को राष्ट्रीय या सार्वजनिक त्योहार के रूप में मान्यता मिली हुई है.
India के पड़ोसी देश नेपाल की बात करें, तो यह देश हिंदू बहुल होने के कारण दीपावली यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है. नेपाल में दीपावली को “तिहार” कहा जाता है और इसे पांच दिनों तक मनाया जाता है. इसके अलावा श्रीलंका, मॉरीशस और फिजी में भी दीपावली पर आधिकारिक छुट्टी मिलती है.
साथ ही, सिंगापुर में दीपावली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. मलेशिया में इसे “हरी दीवाली” कहा जाता है और यहां भी इस त्योहार के दिन राष्ट्रीय छुट्टी मिलती है.
त्रिनिदाद एंड टोबैगो, गयाना, और सूरीनाम जैसे कैरेबियाई देशों में भी वहां रहने वाले भारतीय धूमधाम से दीपावली मनाते हैं. हालांकि, यहां दीपावली की छुट्टी तो नहीं होती है, लेकिन भारतीय लोग इसे मनाते हैं.
इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बहुल देश में भी दीपावली को सांस्कृतिक महत्व के रूप में मनाया जाता है. वहीं फिजी में दीपावली आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश है और स्कूलों तथा Governmentी कार्यालयों में भी छुट्टी रहती है.
हाल के वर्षों में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी दीपावली को बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा है. अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी पिछले कुछ वर्षों से दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है.
–
केके/एएस
You may also like
कोरबा : दीपावली के दिन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल ऑनलाइन फॉर्म 2025 की जानकारी
पित्त की थैली में पथरी के कारण: किन खाद्य पदार्थों से बचें
दीपावली पर जसरोटिया ने धान खरीद मंडी का उद्घाटन कर बरनोटी ब्लाॅक के लोगों दिया तोहफा, 35 से अधिक पंचायतों को होगा फायदा
अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा, लगभग 1000 लीटर लाहन नष्ट की