New Delhi, 20 अक्टूबर . पूरे देश में दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
भारतीय वायु सेना ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “भारतीय वायु सेना आपको दीपावली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देती है.” साथ ही भारतीय वायु सेना ने एक वीडियो भी जारी किया.
वहीं, भारतीय सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से भी दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं. आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया, “इंडियन आर्मी के सभी रैंक की ओर से दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह रोशनी और खुशी का पर्व हमारे जीवन में नई संभावनाओं की किरण लेकर आए और सफलता के रास्ते को और उज्ज्वल बनाए. आइए इस रोशनी के त्योहार को हमारे वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान को याद करते हुए मनाएं.”
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ‘एक्स’ पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया. उन्होंने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को प्रकाश और उल्लास के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिव्य दीपोत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे, ईश्वर से यही कामना है. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से देश में शांति, एकता और निरंतर प्रगति का दीप सदा प्रज्वलित रहे. शुभ दिवाली!”
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.”
–
वीकेयू/वीसी
You may also like
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
पोते ने शिफ्ट करवाई दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी,` बोला- आखिरी निशानी को यूं ही नहीं टूटने देता..
आप भी करले इस पत्ते या फिर इसके पाउडर का` सेवन, उठते ही भागेंगे सीधे वॉशरूम
शारीरिक संबंध पर रखा गांव का नाम, अब ग्रामीण हुए` परेशान, किसी को बताओं को शर्म से लाल हो जाते हैं
प्यार के चक्कर में युवक बन गया युवती, पति-पत्नी की` तरह रहने भी लगे, लेकिन जब मोहभंग हुआ तो ..