जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।
जापान में भूकंप क्यों होते हैं?
जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।
धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
You may also like

तीन टुकड़ों में कटा सांप, मरते मरते भी डंस लिया, पलक झपकते हुई लड़की की मौत

ये हैं भारत में 22 फर्जी यूनिवर्सिटीज, सबसे ज्यादा दिल्ली में... UGC ने लिस्ट जारी कर दी चेतावनी

हैरी ब्रूक के शतक पर भारी पड़े डेरिल मिचेल के 78 रन, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एकतरफा मैच में हराया

Cyclone Montha: आर्मी हाई अलर्ट पर... तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'मोंथा', इन राज्यों पर खतरा

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह





