Next Story
Newszop

बादाम खाने के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप

Send Push

लाइव हिंदी खबर:- बादाम एक ऐसा सूखा मेवा हैं जिसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैं। बादाम को भिगोकर भी खाया जा सकता हैं। इसका इस्तेमाल चॉकलेट, मिठाइयों, दूध व लस्सी में किया जाता हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, ई, मैग्नीशियम, तांबा, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन एमिनो एसिड जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, तो आइए जानते इसके फायदे।

1. प्रतिदिन बादाम खाने से बाल मजबूत व काले बनते हैं। बादाम में प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ई, मैंगनीज और तांबा व फाइबर पाया जाता हैं बालों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी होते हैं।

2. प्रतिदिन बादाम खाने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती और त्वचा अच्छी तरह मॉश्चराइजर हो जाती हैं। बादाम के सेवन से त्वचा चमकदार व मुलायम बनती हैं।

3. बादाम का सेवन करना दिमाग के लिए बहुत अच्छा रहता हैं। यह स्मरण शक्ति को बढ़ाती हैं व और दिमाग की सक्रिय कार्यप्रणाली को ठीक करती हैं।

4. बादाम में कैल्शियम, पोटैशियम फाइबर व आयरन होता हैं जो हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूत को बढ़ाते हैं। प्रतिदिन बादाम का सेवन दूध के साथ करने पर हड्डियां शीघ्र ही मजबूत बनती हैं।

5. बादाम फाइबर का एक सॉर्स हैं प्रतिदिन बादाम खाने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती हैं व पाचनतंत्र मजबूत बनता हैं।

6. प्रतिदिन दूध के साथ बादाम का सेवन करने पर शरीर बलिष्ठ और ताकतवर बनता हैं। बादाम शरीर गठीला और फुर्तीला बनाती हैं।

7. आंखों की अच्छी सेहत के लिए बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम का सेवन करने पर नेत्र ज्योति बढ़ती हैं और आंखों के विकार दूर होते हैं।

8. वजन कम करने के लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट 5 से 6 बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे वजन शीघ्र ही कम होने लगता हैं।

9. बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। प्रतिदिन बादाम का सेवन करने से बेड़ कोलेस्ट्रॉल दूर होता हैं।

10. बादाम का सेवन करने पर मधुमेह की बीमारी में भी फायदा होता हैं। इसका सेवन करने पर ब्लड में शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता और ब्लड शुगर के कारण होने वाली प्रॉब्लम भी दूर होती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now