बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि बिहार के सासाराम से शुरू हो गई है।उन्होंने कहा, "बिहार लोकशाही की जन्मभूमि है। राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा... तेजस्वी यादव और तमाम नेता इसमें हिस्सा लेंगे। आप अपने हित में, देश हित में, संविधान बचाने के लिए की जा रही इस यात्रा का समर्थन करें।"
#WATCH | सासाराम, रोहतास: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार लोकशाही की जन्मभूमि है। राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान… pic.twitter.com/WFu1KqsXwI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
खड़गे ने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। बिहार के सासाराम में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है।
वोटर अधिकार यात्रा
— Congress (@INCIndia) August 17, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने सासाराम, बिहार में वोट चोरी के खिलाफ हुंकार भरी।
हम बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे, BJP और चुनाव आयोग की साजिश नाकामयाब करके रहेंगे।
📍 सासाराम, बिहार pic.twitter.com/qfc8biQZVl
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं। वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की और कहा कि वह पिछले 100 साल से देश की सेवा कर रहा है... लेकिन इस संगठन ने अंग्रेजों के साथ काम किया। उन्होंने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की आजादी के खिलाफ थे। कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।’’
जब तक नरेंद्र मोदी को सरकार से नहीं हटाएंगे, तब तक 👇
— Congress (@INCIndia) August 17, 2025
⦁जनता के वोट सुरक्षित नहीं रहेंगे
⦁लोगों का हक सुरक्षित नहीं रहेगा
⦁आजादी सुरक्षित नहीं रहेगी
⦁संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा
आप सब आगे आइए, INDIA गठबंधन का साथ दीजिए और इन 'वोट चोरों' को गद्दी से हटाइए।
: 'वोटर अधिकार… pic.twitter.com/ca5HqfgCNx
जब तक नरेंद्र मोदी को सरकार से नहीं हटाएंगे, तब तक 👇
— Congress (@INCIndia) August 17, 2025
⦁जनता के वोट सुरक्षित नहीं रहेंगे
⦁लोगों का हक सुरक्षित नहीं रहेगा
⦁आजादी सुरक्षित नहीं रहेगी
⦁संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा
आप सब आगे आइए, INDIA गठबंधन का साथ दीजिए और इन 'वोट चोरों' को गद्दी से हटाइए।
: 'वोटर अधिकार… pic.twitter.com/ca5HqfgCNx
खड़गे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को जनता ‘‘उखाड़ फेंकेगी’’। जब तक नरेंद्र मोदी को सरकार से नहीं हटाएंगे, तब तक ⦁जनता के वोट सुरक्षित नहीं रहेंगे ⦁लोगों का हक सुरक्षित नहीं रहेगा ⦁आजादी सुरक्षित नहीं रहेगी।
बिहार में गरीब, मजदूर, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग के 65 लाख वोट काटे गए। BJP-JDU वोट काटकर सरकार बनाना चाहती है।
— Congress (@INCIndia) August 17, 2025
बाबा साहेब अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी ने आपको जो वोट का हक दिया है, उसे किसी को छीनने मत दीजिए।
आप लोग मजबूती के साथ INDIA गठबंधन का साथ दीजिए, ताकि इस सरकार को… pic.twitter.com/XPdgecmua2
खड़गे ने कहा कि बिहार में गरीब, मजदूर, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग के 65 लाख वोट काटे गए। BJP-JDU वोट काटकर सरकार बनाना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी ने आपको जो वोट का हक दिया है, उसे किसी को छीनने मत दीजिए। आप लोग मजबूती के साथ INDIA गठबंधन का साथ दीजिए, ताकि इस सरकार को बदला जा सके।
You may also like
गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 8 की मौत
बवासीर जैसी पीड़ादायक समस्या का आयुर्वेदिक इलाजएक बार पोस्ट कोˈ ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले
फेस्टिव सीजन होगा खास! Hyundai, Tata और Renault पेश करेंगी नई कॉम्पैक्ट SUV, मिलेगा स्टाइल और सेफ्टी का कॉम्बो
NYT Strands: आज के पहेली के लिए सुझाव और उत्तर
जब ऐश्वर्या को दिल दे बैठे थे सलमान सब तयˈ था… फिर एक हादसे ने बदल दी कहानी