Next Story
Newszop

दिन में तेज धूप और शाम होते ही बदला मौसम... दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Send Push
नई दिल्ली: चुभती-जलती गर्मी से परेशान दिल्लीवालों ने शुक्रवार शाम को राहत की सांस ली। तेज बारिश की बौछारों से पूरे दिल्ली का मौसम कूल-कूल हो गया। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के चलते एनएच-9, कालिंदीकुंज, नोएडा सेक्टर-18 समेत एनसीआर के कई प्रमुख रास्तों पर जाम भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम करवट ले रहा है।मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम के समय बादल घने हो जाएंगे। हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति आंधी तूफान के समय 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। आगे कैसा रहेगा मौसम? 20 अप्रैल को भी तापमान थोड़ा कम रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 21 से 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा और गर्मी सताएगी। उधर आने वाले दो-तीन दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
Loving Newspoint? Download the app now