Next Story
Newszop

5 दिग्गज खिलाड़ी जो टेस्ट में दोहरा शतक नहीं लगा पाए, एक तो 199 पर आउट हो चुका

Send Push
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास खेलने का पूरा समय होता है। वह पिच पर सेट होकर कई दिनों तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। यही वजह है कि टेस्ट की सबसे बड़ी पारी 400 रनों की है। हालांकि कई बल्लेबाजों का टेस्ट करियर शानदार रहा। उन्होंने रनों की बरसात कर दी। इसके बाद भी एक बार भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए। हम आपको आज 5 ऐसे ही दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम दोहरा शतक दर्ज नहीं है।
माइक हसी- ऑस्ट्रेलिया image

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइक हसी ने 79 टेस्ट खेले। उन्होंने 51.52 की औसत से 6235 रन बनाए। हसी ने इस दौरान 19 शतक और 29 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 195 रनों की रही जो एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में बनाया था।


सईद अनवर- पाकिस्तान image

सईद अनवर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनर में गिने जाते हैं। वनडे में एक समय सबसे बड़ी 194 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम ही था। अनवर ने अपने करियर के 55 टेस्ट में करीब 46 की औसत से रन बनाए। उन्होंने 11 शतक ठोके लेकिन सबसे बड़ी पारी 188 रनों की रही।


फाफ डु प्लेसिस- साउथ अफ्रीका image

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस टेस्ट में दोहरा शतक नहीं लगा पाए। 69 टेस्ट में उन्होंने 10 शतक ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 4163 रन निकले। फाफ की सबसे बड़ी पारी 199 रनों की ही रही।


अजिंक्य रहाणे- भारत image

अजिंक्य रहाणे कई सालों तक भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम की जान थे। अभी वह टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में 85 मुकाबले खेले और 5077 रन बनाए। उनके नाम 12 शतक हैं। हालांकि उनकी सबसे बड़ी पारी 188 रनों की है।


माइक एथरटन- इंग्लैंड image

माइक एथरटन इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में रहे हैं। उन्होंने 115 मैचों के टेस्ट करियर में 7728 रन बनाए। उन्होंने 16 शतक और 46 अर्धशतक लगाए लेकिन एक भी दोहरा शतक नहीं ठोक पाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 185 रनों की है।

Loving Newspoint? Download the app now