नई दिल्ली: युवराज सिंह ने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 2023 एशियन गेम्स में सिर्फ 9 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। हालांकि मंगोलिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी भी भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।
बाल-बाल बचा युवी का रिकॉर्ड
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा। नामीबिया की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को बुलाबायो में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे फ्राइलिंक ने 31 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के शामिल थे।
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज टी20 फिफ्टी
युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड
जान फ्राइलिंक- 13 गेंद बनाम जिम्बाब्वे
कॉलिन मुनरो- 14 गेंद बनाम श्रीलंका
क्विंटन डिकॉक- 15 गेंद बनाम वेस्टइंडीज
नामीबिया ने जीता मुकाबला
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में जिम्बाब्वे को जीत मिली थी। तीसरे और आखिरी मैच को नामीबिया ने अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया की टीम ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए। फ्राइलिंक के अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने सातवें नंबर पर आकर 24 गेंद पर 46 रन बनाए। 8वें नंबर पर उतरे अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 11 गेंद पर 20 रन ठोके। टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा। सिकंदर रजा ने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पारी आखिरी ओवर में 176 रनों पर सिमट गई। सीन विलियम्स ने 45 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। जेजे स्मित ने 4 विकेट लिए।

You may also like
स्वास्थ्य का खज़ाना: तिल का बीज है डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए कारगर
निवेश महिलाओं को जल्द बना देगा करोड़पति, यहां जानिए दस्तावेजों से लेकर प्रोसेस तक सबकुछ
Asia Cup 2025: नियमों के उल्लंघन के लिए ICC करेगा PCB के खिलाफ सख्त कार्रवाई
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव जलाया
डूसू चुनाव मतगणना : एबीवीपी प्रत्याशी आर्यन मान को बढ़त, रौनक खत्री ने फिर लगाए 'वोट चोरी' के आरोप