नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा था। 11 साल के बाद पंजाब की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि 2014 के बाद पहली बार पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनका पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया और 6 रन से उनको फाइनल में हरा दिया। इसके अलावा पंजाब के लिए पूरा सीजन गजब का रहा था। अब फाइनल के कुछ महीनों के बाद एक दिग्गज ने भी पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया।
सुनील जोशी ने छोड़ा पंजाब किंग्स
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने फ्रेंचाइजी छोड़ दी है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के साथ सुनील जुड़ सकते हैं। सुनील जोशी के फ्रेंचाइजी छोड़ने की पुष्टि खुद पंजाब किंग्स ने की है। एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, 'उन्होंने हमें आगामी सीजन के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में लिखा है। वह एक अच्छे इंसान हैं और फ्रेंचाइजी का उनके साथ अच्छा तालमेल है। लेकिन हम किसी के करियर के विकास में बाधा नहीं बनना चाहते।'
पंजाब किंग्स के साथ पहले भी काम कर चुके हैं जोशी
सुनील जोशी पहले भी पंजाब किंग्स के साथ काम कर चुके हैं। जब अनिल कुंबले कोच थे उस वक्त वह टीम के साथ थे। उसके बाद 2020 में सुनील जोशी बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर बन गए थे। 2023 में वह इस पद से हटे थे। जोशी उत्तर प्रदेश की टीम के कोच भी रह चुके हैं।
सुनील जोशी का भारत के लिए करियर
55 साल के सुनील जोशी ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 41 तो वनडे में 69 विकेट हैं। सुनील जोशी 2008 में आईपीएल के डेब्यू सीजन का भी हिस्सा थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था और 4 मैचों में 1 विकेट लिया था।

You may also like
नकली पैन और गलत रिपोर्टिंग के खिलाफ आयकर विभाग की सख्त कार्रवाई, जानिए कैसे हो रही है जांच
बीकानेर में एक नए रंग-रूप के में उत्साह के साथ मनाया जाएगा दीपोत्सव मेला
इंडिया में चल रही इस छोटी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग, देगी पंच EV और विंडसर को टक्कर
पियर्स मॉर्गन ने एलिस्टर कुक से मांगी माफी, 11 साल पहले 'अपमानजनक' शब्द का किया था इस्तेमाल
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की प्रेम कहानी: इंस्टाग्राम से शादी तक का सफर