बारां: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब राजस्थान में वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अंता उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव का मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया हुआ है। गहलोत 8 नवंबर को अंता पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद अंता में प्रचार के आखिरी दिन 9 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के लिए समर्थन में सभा और रोड शो करेंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा और चांदना का दावा, कांग्रेस पार्टी अंता का चुनाव जीत रही
बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अंता का चुनाव जीत रही है। उन्होंने अपने बयान कहा कि अंता की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, 2 साल पहले भाजपा के भ्रम में फंसने वाली जनता जानती इनकी अंतर्कलह और अनदेखी को जानती है।
उधर, तीन बार के विधायक और गहलोत राज में मंत्री रहे अशोक चांदना ने भी दावा किया है कि अंता का कांग्रेस कार्यकर्ता जाग गया है और अब अंता उपचुनाव में कांग्रेस आ रही है l
इससे पहले 5 नवंबर को सचिन पायलट ने अंता विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में रोड शो किया था। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाया को भारी बहुमत के साथ जीताने की अपील की थी।
भाजपा प्रत्याशी सुमन मोरपाल के लिए रोड शो में भजनलाल और वसुंधरा साथ-साथ
गहलोत के रोड शो के ठीक एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा का रोड शो हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मांगरोल कस्बे में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के लिए लोगों का समर्थन मांगा। दोनों नेता रथ पर सवार थे और करीब दो घंटे में दो किमी का रोड शो किया। भाजपा नेताओं की मानें तो जनता पार्टी प्रत्याशी माेरपाल सुमन के साथ है और उनका जीतना तय है।
त्रिकोणीय मुकाबले के बीच तीन दिन बाद मतदान, 14 नवंबर को नतीजे
अंता उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा होगी। इस उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा पूरा दमखम लगाए हुए हैं।

You may also like

मिशन में जवानों के सामने कई कठिन मुश्किलें, हर वक्त इनसे रहता है जान का खतरा, ऐसे पूरा करते हैं ऑपरेशन

क्या है 'प्रॉप ट्रेडिंग' घोटाला? ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का जाल! अब पूरे देश में 150 करोड़ रुपये तक डूबे!!

सावधान! कहीं आप तो दुल्हन नहीं खोज रहे... नकली रिश्तेदार और नकली लड़की, ऐसे लूटते थे लड़के वालों को

दिल्ली कोचिंग सेंटर केस: एलजी ने अग्निशमन विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को दी मंजूरी

राजस्थान के युवाओं में सेना में शामिल होने का जोश, कोटा में भर्ती रैली में भारी उत्साह