Next Story
Newszop

नहाने के लिए करते हैं लूफा का इस्तेमाल? स्किन इंफेक्शन बढ़ा सकती है ये आदत, वैज्ञानिकों ने चेताया

Send Push

नहाने से केवल आप अपनी हाइजीन ही बरकरार नहीं रखते हैं, बल्कि इससे आप अधिक रिलैक्स महसूस करते हैं। इसलिए आज के समय में लोग अपने बाथिंग टाइम को काफी ज्यादा सीरियसली लेते हैं और नहाने के लिए केवल साबुन रगड़ने की जगह बाथ सॉल्ट्स, स्क्रब, बॉडी वॉश जैसी चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

कई लोगों के बाथिंग रूटीन में लूफा (loofah) एक जरूरी हिस्सा है। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई लाभ के बावजूद लूफा स्किन के लिए हानिकारक माना जाता है।

यह फैक्ट लूफा लवर्स के लिए एक झटका साबित हो सकता है, लेकिन यह कुछ छिपे हुए जोखिमों को जन्म दे सकता है, जिसके बारे में अधिकतर लोग अनजान रहते हैं। आज हम जानेंगे कि आखिर लूफा से नहाना सेफ क्यों नहीं है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Photos- Freepik


लूफा क्या होता है? image

लूफा एक रफ, रेशेदार स्पंज होता है, जिसका इस्तेमाल स्किन को एक्सफोलिएट करने और साफ करने के लिए किया जाता है। यह अक्सर प्राकृतिक पौधों के रेशों या सिंथेटिक सामग्री से बनाया जाता है। यह डेड स्किन सेल्स को प्रभावी ढंग से हटाता है,जिससे त्वचा कोमल और मुलायम हो जाती है।


क्या लूफा से नहीं नहाना चाहिए? image

इसमें कोई दो राय नहीं है कि लूफा स्किन को कई सारे बेनिफिट्स दे सकता है, लेकिन क्या ये वाकई आपकी स्किन के लिए बढ़िया है? इस पर आपको विचार करने की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि स्किन एक्सपर्ट्स भी लूफा का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं।


लूफा से नहाने के नुकसान image

अगर आपके भी डेली बाथिंग रूटीन में लूफा शामिल है तो इसे दोबारा इस्तेमाल करने से पहले ये जान लीजिए कि इसके क्या नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं।


हो सकता है स्किन इंफेक्शन image

Cleveland clinic के मुताबिक, लूफा चाहे नेचुरल हो या फिर सिंथेटिक सामग्री से बनाया हुआ, ये बैक्टीरिया और फंगस के लिए प्रजनन स्थल बन सकते हैं और लूफा में मौजूद फंगल जीव त्वचा संक्रमण का कारण बनते हैं। इसीलिए लूफा को साफ करना बेहद जरूरी माना जाता है।


स्किन हो सकती है ड्राई image

इसके अलावा लूफा का नियमित इस्तेमाल त्वचा से प्राकृतिक तेल निकाल सकता है,जिससे त्वचा रूखी और खुजलीदार हो सकती है।


क्या रखें सावधानियां? image

एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि ऐसा नहीं है कि लूफा का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन इसके उपयोग के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए, जैसे कि-

1- लूफा को स्किन पर अधिक रगड़ने से बचें।

2- हफ्ते में एक या दो बार ही लूफा का इस्तेमाल करें

3- प्रत्येक उपयोग के बाद अपने लूफा को अच्छी तरह से धो लें।

4- धोने के बाद इसे सुखाना न भूलें। इसे किसी ऐसी जगह पर टांगे जहां यह अच्छी तरह से सुख सके।

5- शेव करने के बाद कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से बचें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now