मॉस्को: रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी सर्गेई शोइगु ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की है। मॉस्को में हुई इस बैठक में शोइगु ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया है। शोइगु ने कहा कि भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना रूस के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने डोवाल के साथ मुलाकात के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी संदेश देने की कोशिश की है।
पूर्व में रूस के रक्षा मंत्री रह चुके शोइगु ने डोभाल से बैठक के दौरान अमेरिका के मुकाबले में एक नई व्यवस्था तैयार करने का संकेत दिया। उन्होंने भारत के साथ अपने देश के मजबूत मैत्री संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि एक नई, निष्पक्ष और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
एनएसए अजित डोभाल ने मॉस्को में शोइगु के साथ बैठक में दोनों देशों को भरोसेमंद सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर उत्साहित हैं। इसकी तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं और जल्दी ही ऐलान किया जाएगा।

You may also like
ट्रंप के 50 फ़ीसदी टैरिफ़ को भारत चुपचाप सह लेगा या इस रूप में दे सकता है जवाब
विकेटकीपिंग सलाह के लिए एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी में से एलिसा हीली ने चुनी अपनी पसंद
नसीब अपना अपना की खड़ी चोटी वालीˈ चंदू अब बन गई हैं हुस्न परी, तस्वीर देख कहेंगे सनी लियोनी की जुड़वा
डर है आगे क्या... 'सैयारा' की रिकॉर्डतोड़ सक्सेस से परेशान अनीत पड्डा? लिखा- आपका प्यार सीने में भारी बोझ बन गया
Delhi News: फांसी घर को लेकर केजरीवाल-सिसोदिया को समन, उद्घाटन के समय लगाया गया शिलापट्ट अब हटेगा