अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में आजकल लुटेरी दुल्हनों का आतंक छाया हुआ है। ताजा केस अलीगढ़ का है। गंगीरी क्षेत्र के बूढ़ागांव में रहने वाले जयपाल सिंह की तीन महीने पहले शादी हुई थी। दुल्हन अर्चना देवी गोरखपुर की रहने वाली थी। दिवाली की खरीदारी के लिए अर्चना अपनी सास के साथ बाजार गई थी। वहां उसने सास से कहा कि वह गोलगप्पे खाकर थोड़ी देर में आती है। काफी देर तक नहीं आने सास ने अर्चना को तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वह अपने साथ करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई है। जयपाल सिंह ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
जयपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले उसने एक युवक के माध्यम से गोरखपुर में अर्चना नामक महिला से शादी की थी। इस शादी के लिए उसने एक लाख रुपये खर्च किए थे। अर्चना को आखिरी बार रविवार शाम गंगीरी चौराहे पर देखा गया था। वह मेरी मां के साथ दिवाली की खरीदारी के लिए गई थी। खरीदारी के दौरान उसने गोलगप्पे खाने का बहाना बनाया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
पुलिस कई एंगल से कर रही छानबीनपुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अर्चना स्वेच्छा से गई है या किसी साजिश का शिकार हुई है। उसके साथ ले जाए गए गहनों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी ने अर्चना को गोलगप्पे खाने के बाद कहीं जाते हुए देखा था या नहीं।

You may also like
न्यूयॉर्क में गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखा गया सड़क का नाम, दिवाली पर नामकरण, औरंगजेब से लड़ते हुए दिया था बलिदान
नीरज चोपड़ा को आर्मी से मिलती है लाखों में सैलरी, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
मां बनने के 3 दिन बाद दिखा परिणीति का बेबी बंप, सांसद पति ने बर्थडे पर लुटाया प्यार, सूट और जींस में लगीं प्यारी
वेंस ने यरुशलम में नेतन्याहू से मुलाकात की, इजरायली पीएम बोले-हम यूएस के 'क्लाइंट स्टेट' नहीं
दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर ही बारात क्यों लाता है घोड़े पर` क्यों नहीं? इस परंपरा का रहस्य जाने