पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में शुक्रवार को मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन होना है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में घोषणा की थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है, अब मां सीता का मंदिर पुनौरा धाम में बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पुनौरा धाम जाएंगे और मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा।
प्रभु श्रीराम को नकारने वालों के मुंह पर तमाचा- गिरिराज
उन्होंने जोर देकर कहा कि पुनौरा धाम में मां जानकी का मंदिर निर्माण होगा। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह वैसे लोगों, खासकर कांग्रेस के मुंह पर बड़ा तमाचा है, जो प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नहीं स्वीकारते थे। इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आयोजित बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। लालू यादव ने बिहार के लिए जो रूपरेखा बनाई थी, वह विकास नहीं, विनाश की थी। आज डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास का परचम लहरा रही है।
SIR पर भी बोले गिरिराज सिंह
एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग रोज कह रहा है कि जिनका नाम कटा है, वह अपना नाम जुड़वा लें, लेकिन किसी राजनीतिक दल ने अपनी शिकायत या आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। राजद नेता तेजस्वी यादव दो ईपिक कार्ड पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि फर्जी वोट देते रहें।
राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा- गिरिराज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एसआईआर पर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कर्नाटक चुनाव आयोग ने कहा है कि वे अपने आरोपों का सबूत दें। उन्हें वहां सबूत देना चाहिए, लेकिन वे पाठशाला में सबूत दे रहे हैं।

You may also like
अमेरिकी टैरिफ पर बोले जिम रोजर्स, एशिया और भारत में चल रही गतिविधियों की ट्रंप को कोई जानकारी नहीं
भाजपा सांसद बोले, 'राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप बेबुनियाद'
दक्षिण कोरिया की पूर्व फर्स्ट लेडी की बढ़ी मुश्किलें, यूनिफिकेशन चर्च घोटाले में गिरफ्तारी वारंट जारी
Rashifal 9 august 2025: इन राशियों के जातकों के लिए दिन शुभ होगा, आपका रूका काम बनेगा, जाने क्या कहता हैं राशिफल
इंग्लैंड दौरे पर लड़की से रेप ...स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली को मैच के दौरान यूके पुलिस ने किया गिरफ्तार, रो-रोकर हाल बेहाल