अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस की छत में बैठकर सफर कर रहे तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। मरने वालों में दो नाबालिग बताए जा रहा हैं। अमृतसर ईस्ट के एसीपी डॉ. शीतल कुमार ने बताया कि हमें करीब 9 बजे सूचना मिली कि श्री मुक्तसर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस बाबा बुड्डा साहिब आई है। बस ड्राइवर ने बस की छत पर 8 से 10 यात्री बैठा रखे थे। दर्शन के बाद लौटते समय बस अल्फा वन मॉल के पास बीआरटीएस लेन पर बीआरटीएस टावर (लेंटर) से टकरा गई। तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के नाम गुरसिमरन सिंह, सिकंदर सिंह और सतिंदर सिंह हैं। घायल का नाम खुशविंदर सिंह है।
You may also like
मेष राशि वालों ध्यान दें! 8 अक्टूबर को सितारे लाएंगे ये बड़ा बदलाव!
सोनम कपूर के अफेयर: जानें किन सितारों के साथ जुड़ा था नाम
भारत के कोयला निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि: जानें आंकड़े और संभावनाएं
दमोहः अखिल भारतीय व्यापारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी केन्द्र द्वारा व्यापारियों के हितों में लिये गये निर्णयों की जानकारी
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार डांस नंबर SSMB29 में