अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: यूपी का मौसम 20 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। आज यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। इस कारण दिन में हल्की गर्मी और रात कुछ ठंडी रहेगी। इस तरह दिवाली के दिन भी मौसम पिछले दिनों की तरह ही रहने वाला है। हालांकि रात से ही बादल दिखाई दे रहे हैं। अगली सुबह भी मौसम में हल्की धुंध का असर देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह से ही धूप और रात के समय हल्की ठंड हो सकती है। इस अवधि में मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। ना ही बारिश होने की संभावना है और ना ही तेज झोंकेदार हवा चलने के आसार जताए गए हैं। इसी तरह 21 और 22 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
वहीं प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दिन और रात, दोनों के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब ठंड की वापसी के संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 अक्तूबर से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और तापमान में दोबारा गिरावट देखने को मिलेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है।
उधर पछुआ हवाओं की रफ्तार थमने से गिरते पारे पर फिलहाल रोक लगी हुई है। दिन के समय धूप खिलने से दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को कानपुर और उरई में दिन का अधिकतम तापमान 35°C से ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि बहराइच, सुल्तानपुर और प्रयागराज में भी तेज धूप महसूस की गई। कई अन्य जिलों में भी दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा है। विभाग का अनुमान है कि कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान में हल्की बढ़त बनी रहेगी, लेकिन 22 अक्तूबर के बाद ठंड का असर दोबारा महसूस होने लगेगा।
वहीं राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दीपावली के मौके पर पटाखों के कारण यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। रविवार को लखनऊ का AQI ऑरेंज जोन (148–209) में दर्ज किया गया, जिसमें लालबाग और तालकटोरा क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली की रात के बाद AQI स्तर 300 से ऊपर जा सकता है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

You may also like
ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलने से सरकार भी डरती` है, क्लिक करके जाने पूरी खबर
BSSC LDC Recruitment 2025: बिहार में एलडीसी के 14,921 पदों पर भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन
ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ने पर सबसे पहले करें ये` काम, क्लिक कर तुरंत जान लें
चोरी-छिपे लड़कियों के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने` आई तो मच गया बवाल
पुणे के शनिवार वाड़ा में नमाज, फिर शुद्धिकरण पर महायुति में रार, BJP MP पर भड़का अजित पवार और एकनाथ शिंदे गुट