नई दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 'लेडी डॉन' जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। दरअसल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की गुरुवार शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की साजिश 'लेडी डॉन' कही जाने वाली जिकरा ने ही रची थी। जानकारी के मुताबिक वह अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर में सड़क पर जाम लगा दिया था। इसके अलावा लोगों ने 'हिदू पलायन करने को मजबूर', 'घर बिकाऊ है' जैसे पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया था। उधर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी। देर शाम में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्याकांड पर सियासत शुरू उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। आतिशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सीलमपुर में 17 वर्षीय युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है।’ उन्होंने कहा ,‘दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? डबल इंजन सरकार क्या कर रही है?’ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि युवक के परिवार को न्याय मिलेगा।
You may also like
ये है बेहद अनोखा मंदिर, जहां भक्त चढ़ाते हैं भगवान पर बीड़ी, नहीं तो हो जाता है अमंगल ∘∘
UP Board Result 2025: How to Check Your Class 10, 12 Result by Roll Number
इन 4 आदतों वाली लड़कियों बनती हैं बेकार पत्नियां, कर देती हैं घर और परिवार को बर्बाद ∘∘
एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' की उड़ान पर तीन माह से रोक, सैन्य अभियान प्रभावित
(अपडेट) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल रात पहुंचेंगे जयपुर, चार दिन रुकेंगे