नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में कथित रूप से बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को चाकू मारने को लेकर 16 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई जब आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम को नोएडा लिंक रोड पर झाड़ियों के पास कुत्तों का एक झुंड नजर आया।
पुलिस ने बताया कि जांच करने पर टीम को एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जिसके पेट और छाती पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी कृष्ण साहनी के रूप में हुई जिसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह थी कि समय पर उपचार मिलने पर उसकी जान बच गई।
होश में आने पर साहनी ने पुलिस को बताया कि एक लड़के ने बीड़ी देने से इनकार करने पर उस पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर किशोर ने उस पर कई बार चाकू से वार किया और भागने से पहले उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी लड़के को संजय लेक गार्डन से गिरफ्तार किया, जहां वह सो रहा था। अधिकारी का कहना है कि लड़के के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान, लड़के ने खुलासा किया कि उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का आदी है। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। साहनी से बहस के बाद, वह अपने घर से चाकू लाया और जान से मारने के इरादे से उस पर हमला कर दिया।

You may also like

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को अभियान समिति की कमान

उद्योग संगम में छत्तीसगढ़ बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान की चारों प्रमुख श्रेणियों में टॉप अचीवर घोषित

छत्तीसगढ़ में डॉ. हेडगेवार के जीवन पर अद्भुत नाट्य मंचन, वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा अंबिकापुर

मप्र. BRAP 2024' के अंतर्गत चार बिजनेस सेंट्रिक रिफॉर्म क्षेत्रों में टॉप अचीवर्स स्टेट के रूप में हुआ सम्मानित

मुख्यमंत्री और विधायक ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना