अमित कुमार, चंदौली: छठ पूजा के दौरान चंदौली में नौका विहार कर रहे करीब आधा दर्जन लोग सेल्फी लेने के चक्कर में चंद्रप्रभा नदी में डूब गए। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन लोग बच कर निकल आए हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है।
उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में छठ पूजा के दौरान सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के बबुरी क्षेत्र में नौका विहार कर रहे आधा दर्जन लोग सेल्फी लेने के चक्कर में चंद्रप्रभा नदी में डूब गए, क्योंकि छठ पूजा का अवसर था, इसलिए जल्द ही लोगों को घटना की जानकारी मिली और मौके पर हड़कंप मच गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदी में से तीन लोग बचकर निकल आए हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता है। पुलिस-प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश की जा रही।
छठ पर हादसा, चंद्रप्रभा नदी में 6 लोग डूबे
जानकारी के अनुसार, जिले के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदोचक गांव में छठ पूजा का माहौल था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चंद्रप्रभा नदी किनारे सूर्य को अर्घ देने पहुंचे हुए थे। इस दौरान लोगों ने देखा कि करीब आधा दर्जन लोग नौका विहार कर रहे हैं, पर पूजा कर रहे लोगों ने इसे नजरअंदाज किया और पूजा-पाठ में लग गए। इसी बीच किन्हीं कारणों से नाव असंतुलित हो गई और नाव सवार छह लोग चंद्रप्रभा नदी में गिर गए।
बचकर निकलें तीन लोग, तीन डूबे
घटना के बाद पूजा-पाठ कर रहे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार होने लगी। इस दौरान नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग नदी में उतरे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि नदी में डूबे तीन लोग बचकर वापस आ गए, जबकि तीन लोगों का अभी तक कोई भी पता नहीं चला।
डूबे लोगों की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मामले में जिला प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि 6 लोग क्रमशः नाव मालिक पिंटू सोनकर (30), भंटू (20), रितेश सोनकर (22), यश (16), पीयूष (13) और 13 वर्षीय अरुण नौका विहार कर रहे थे। उनकी नाव अचानक पलट गई और सभी नदी में गिर गए।
तीन लोग बचकर निकलें
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 3 लोग क्रमशः पिंटू, भंटू और रितेश नदी से बचकर निकल आए हैं, जबकि तीन अन्य अभी भी लापता हैं। पुलिस-प्रशासन और सक्षम अधिकारी मौके पर जमे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से डूबे तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

You may also like

28 अक्टूबर को भाजयुमो का युवा सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत के तहत “हर घर स्वदेशी” अभियान को देंगे नई दिशा

लंका में मुठभेड़: घायल पशु तस्कर समेत दो गिरफ्तार, चार गोवंश बरामद

प्रसव पीड़ा में बैलगाड़ी के झटके से कराह उठी बहू

कुणाल कोहली: कैसे बने बॉलीवुड के रोमांस किंग?

IND vs SA 2025: 3 खिलाड़ी जो श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में रिप्लेस कर सकते हैं