नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बैटिंग करने का तरीका बिल्कुल अलग है। वह मैदान पर आते ही मार काट मचा देते हैं। हालांकि गेल हमेशा से ऐसे बल्लेबाज नहीं थे। 2000 में उनका टेस्ट डेब्यू हुआ और तब काफी संयम से बल्लेबाजी किया करते थे। समय के साथ वह विस्फोटक हो गए। दूसरी तरफ भारत के चेतेश्वर पुजारा। पुजारा पिच पर सेट होने के लिए समय लेते हैं। वह गेंदबाजों को थकाने में विश्वास रखते हैं। गेल और पुजारा का टेस्ट करियरक्रिस गेल और चेतेश्वर पुजारा के खेलने का तरीका बिल्कुल अलग। हालांकि टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो वहां बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखता है। फिर भी चेतेश्वर पुजारा गेल से कुछ आगे हैं। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 176 पारियां खेली हैं। इसमें 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। उनके नाम 19 शतक के साथ 35 अर्धशतक हैं। टेस्ट में पुजारा की सबसे बड़ी पारी नाबाद 206 रनों की रही है। टेस्ट में गेल का रिकॉर्डक्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 182 पारियों में बैटिंग की है। यानी पुजारा से 6 पारी ज्यादा लेकिन रन सिर्फ 19 ही ज्यादा है। गेल का औसत 42.18 है, जो पुराना से 1.42 रन कम है। शतक भी गेल ने पुजारा से कम मारे हैं लेकिन उनके नाम तिहरा शतक हैं। दो बार टेस्ट में गेल के बल्ले से 300 से ज्यादा रनों की पारी निकली है। उनका सबसे बड़ा स्कोर 333 रनों का है। छक्के और चौके मारने में गेल पुजारा से काफी आगे हैं। टेस्ट में क्रिस गेल और चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड की तुलना दोनों ने अभी तक संन्यास नहीं लियाक्रिस गेल 45 साल के हो चुके हैं। 2014 के बाद उन्हें टेस्ट में मौका नहीं मिला है तो 2021 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक रूप से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। चेतेश्वर पुजारा भी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। 37 साल के पुजारा ने 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
You may also like
प्लेऑफ से पहले RCB के गले की फांस बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR को हराने के लिए करना होगा कोई चमत्कार
श्रीकृष्ण की नगरी में है शनिदेव का ऐसा सिद्ध मंदिर, जहां दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट
दोस्त बना दरिंदा, महिला के फ्लैट पर पहुंचा, गर्दन काटी… फिर सिलिंडर के पाइप में आग लगाकर जिंदा जला डाला
वायरल डॉक्यूमेंट्री में जानिए कौन थीं करणी माता वो चमत्कारी देवी जिनके मंदिर में हजारों चूहे रहते हैं खुलेआम ? भक्त उन्हें मानते हैं पूर्वजों का रूप
12 साल बाद बदली किराए की दरें! अब ऑटो का न्यूनतम किराया ₹25 और कैब का ₹150, हर किमी पर बढ़ेगा जेब पर बोझ