मथुरा: दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर से वृंदावन आ रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा की खूब चर्चा हो रही है। मथुरा में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, इस यात्रा के दौरान मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम की ओर से यात्रा में चल रहे यात्रियों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है। इसकी चर्चा करते धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दिखे हैं। उन्होंने अनिद्धाचार्य महाराज के इस प्रयास की सराहना की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धीरेन्द्र शास्त्री ने क्या कहा?धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यात्रा के दौरान स्वामी अनिरुद्धाचार्य के साथ बैठकर यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि पूरी पदयात्रा में दोनों समय आपकी (अनिरुद्धाचार्य) की ही तरफ से भंडारा-भोजन की व्यवस्था है। इस पर अनिद्धाचार्य हाथ जोड़कर सबका अभिवादन करते हैं। इस पर धीरेन्द्र शास्त्री कहते हैं कि जोरदार ताली बजाकर साधुवाद दो। इसके बाद वे कहते हैं कि महाराज जी, कृपा न करते तो हम तो खिचड़ी भर में काम चलाते।
यात्रियों को संबोधित करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि दोनों टाइम जो तुम्हें पूरी-सब्जी मिल रही है, इन्हीं के कारण मिल रही है। हमारे गांव में कहावत है- जीको खाओ, ऊको गाओ। इस पर यात्रा में शामिल यात्री भगवत जयकारे लगाते दिखते हैं।
पहले ही की थी घोषणास्वामी अनिरुद्धाचार्य ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन यात्रा में भोजन की व्यवस्था गौरी गोपाल आश्रम की ओर से किए जाने की घोषणा की थी। अब गौरी गोपाल आश्रम की ओर से इस कार्य को पूरा कराया जा रहा है। सनातन एकता यात्रा के यात्रियों के बीच दोनों टाइम भोजन की व्यवस्था की गई है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा में अनिरुद्धाचार्य भी शामिल हुए। इस दौरान भक्तों और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर दोनों का स्वागत किया।
मथुरा में तैयारियां तेजबागेश्वर धाम सरकार की यात्रा 13 नवंबर को मथुरा में प्रवेश करेगी। कोटवन इलाके से उनकी यात्रा के मथुरा में प्रवेश करने का रूट निर्धारित हुआ है। 16 नवंबर को यह यात्रा वृंदावन में समाप्त होगी। इसको लेकर आयोजक मंडल और प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने सनातन एकता यात्रा के आयोजकों के साथ मथुरा जिला में इसके ठहराव स्थलों और मार्गों का जायजा लिया गया है। सभी एजेसियों को अलर्ट किया गया है।
एसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। यात्रा की सुरक्षा के लिए आठ जोन और 18 सेक्टरों में रूट को बांटा गया है। यात्रा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर तैयारी तेज की गई है।
यात्रा में भाग लेगी सर्व ब्राह्मण महासभाधीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा में सर्व ब्राह्मण महासभा भी भाग लेगी। महासभा मित्र मंडल की चामुंडा शक्ति पहीठ में हुई बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में लोगों के भाग लेने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित सत्यभान शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्द्धन में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा ऐतिहासिक साबित होगी। इसमें अधिक से अधिक सनातन धर्मावलंबियों को भाग लेना चाहिए।

You may also like

दिल्ली बिस्फोट पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

360 लॉकर,ˈ करोड़ों रुपये और 125 फुट लंबी सुरंग… फिल्मों की तरह रची गई पूरी साजिश, देश की बड़ी बैंक डकैती﹒

दिल्ली धमाके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख, कहा- सभी संभावनाओं की जांच

दिल्ली लाल किला कार विस्फोट में मृतकों और घायलों की लिस्ट देखें

IPL 2026 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, इस खिलाड़ी के ट्रेड के लिए साफ किया इनकार