अगली ख़बर
Newszop

सहारनपुर की डॉक्टर से लव मैरेज, हनीमून पर जाने से पहले अरेस्ट, जानिए 350 किलो विस्फोटक रखनेवाले डॉ. आदिल की पूरी कहानी

Send Push
श्रीनगर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया। उसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार वाले पोस्टर मिलने के बाद एक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब आदिल को पकड़ा तो उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यह शख्स खतरनाक आतंकवादी साजिश की प्लानिंग कर रहा है। सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने वाले आदिल की सच्चाई खुली तो हर कोई हैरान हो गया।

बीते दिनों श्रीनगर में कई इलाकों पर जैश ए मोहम्मद के पोस्टर्स मिले। पुलिस ने इस पोस्टर्स लगाने वालों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो इसमें एक शख्स नजर आया। पुलिस ने उस शख्स की तलाश करनी शुरू की तो पता चला कि यह डॉक्टर आदिल है।

ऐसे डॉ. आदिल तक पहुंची पुलिसपुलिस ने डॉ. आदिल के बारे में जानकारी खंगाली तो पता चला कि वह अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आदिल अहमद है। पुलिस को अनंतनाग से पता चला कि डॉ. आदिल सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर रहा है। पुलिस ने यहां की पुलिस से संपर्क किया और अंबाला रोड स्थित निजी अस्पताल पर छापा मारकर डॉ. आदिल अहमद को हिरासत में ले लिया गया।



हनीमून पर जानेवाला थाडॉ. आदिल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से श्रीनगर पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल ने सहारनपुर में ही एक दूसरी महिला डॉक्टर को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद उसने 4 अक्टूबर को उसके साथ निकाह कर लिया। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जाने की तैयार कर रहा था कि 27 अक्टूबर की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



छुट्टी पर गया था अनंतनाग, तब लगाए पोस्टर्सपूछताछ में डॉ. आदिल ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर में नौकरी करने के दौरान वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर वह अपने घर अनंतनाग गया था। उसी दौरान उसने चोरी-चुपके से ये पोस्टर्स इलाके में लगाए। उसे नहीं पता था कि वह पकड़ा जाएगा। क्योंकि वह पोस्टर्स चिपकर चुपचाप सहानपुर वापस भी आ गया था। यहां उसने शादी भी कर ली।

ऐसे 350 किलो आरडीएक्स बरामदडॉ. आदिल पर पुलिस ने और शिकंजा कसा तो उसने खौफनाक खुलासा किया। उसने यह कुबूल किया कि उसके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद है। उसके बाद पुलिस उसे हरियाणा के फरीदाबाद लेकर आई। यहां एक किराए के घर में उसने 350 किलो आरडीएक्स, 2 एके 47 और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय भी डॉ. आदिल के पास से उसके अस्पताल के लॉकर से एक एके 47 बरामद की थी। अब पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है कि वह इतनी भारी संख्या में आरडीएक्स कहां से लाया और उसका क्या करने वाला था।



फेमस अस्पताल में करता था नौकरीपुलिस ने बताया कि डॉ. अदील सहारनपुर से पहले दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस हॉस्पिटल में भी काम कर चुका है। इधर फेमस हॉस्पिटल के एडमिन इंचार्ज असलम जैदी ने बताया कि डॉ. आदिल की नियुक्त लगभग 6 महीने पहले हुई थी। वह बहुत शांत रहता था। सिर्फ अपने काम से काम रखता था। उन्हें इसका कतई अंदाजा नहीं था कि वह क्या कर रहा है। उन्होंने बताया कि उसके अपॉइंट करने से पहले वेरिफिकेशन किया गया था। उसका पता, मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सब वैध थे इसलिए उसे नियुक्त कर लिया गया था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें