नई दिल्ली: रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ा बड़ा अपडेट है। अगले हफ्ते रविवार यानी 2 नवंबर 2025 को दिल्ली में रेलवे आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सेवाएं लगभग दो घंटे के लिए बंद रहेंगी। यह शटडाउन 1 नवंबर की आधी रात और 2 नवंबर की सुबह के बीच यानी 00:05 बजे से 2:05 बजे तक चलेगा। इस दौरान पुराने कोर स्विच को नए कोर स्विच से बदला जाएगा। ऐसे में यात्रियों को पहले से प्लानिंंग कर लेने का सुझाव है।
इस तकनीकी बदलाव के कारण दिल्ली पीआरएस पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इनमें पीआरआर पूछताछ, करंट रिजर्वेशन, इंटरनेट बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन, चार्टिंग, ईडीआर, PRIMES एप्लीकेशन और उत्तरी क्षेत्र के काउंटरों पर NTES सेवाएं शामिल हैं।
सिस्टम को बेहतर बनाने की एक्टिविटीरेलवे ने साफ किया है कि यह अस्थायी असुविधा है। जैसे ही यह निर्धारित कार्य पूरा हो जाएगा, सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के दौरान इन सेवाओं का इस्तेमाल करने से बचें या अपनी यात्रा योजनाओं को उसी के अनुसार एडजस्ट करें।
यह डाउनटाइम रेलवे के सिस्टम को बेहतर बनाने और आधुनिक बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इस तरह के अपग्रेड भविष्य में सेवाओं की रफ्तार और विश्वसनीयता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
क्यों बंद रहेंगी तमाम सेवाएं?यह डाउनटाइम पुराने कोर स्विचों को नए कोर स्विचों में शिफ्ट करने के जरूरी तकनीकी काम के कारण होगा। यह काम 01/11/2025 और 02/11/2025 की मध्यरात्रि को किया जाएगा ताकि रेलवे की सेवाओं को भविष्य में और बेहतर बनाया जा सके। इसी के साथ रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि से पहले या बाद में अपनी यात्रा और बुकिंग से संबंधित कार्य पूरे कर लें। निर्धारित गतिविधि पूरी होने के बाद सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी और यात्रियों के लिए पूर्ण रूप से उपलब्ध होंगी।

You may also like

तुर्की-कतर हुए नाकाम, अब ईरान ने संभाली कमान, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान में करा पाएगा युद्धविराम

फर्जी का किंग... बाबर आजम का बुरा हाल, पहले छोड़ा कैच, फिर खाता भी नहीं खुला, पाकिस्तान पर बने बोझ

बिहार की जनता तेजस्वी यादव के हाथों में सत्ता की चाबी नहीं सौंपेगी : केशव प्रसाद मौर्य

गुना में थार से कुचलकर किसान की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी भाजपा नेता महेंद्र सिंह नागर गिरफ्तार

सीएम नीतीश ही कर रहे चुनाव का नेतृत्व, आगे की प्रक्रिया लोकतांत्रिक ढंग से तय होगी: चिराग पासवान