नई दिल्ली: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिनदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राज्य के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को यमुना नदी के तट पर छठ माई की पूजा की। मंत्री कपिल मिश्रा के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। इस मौके पर सीएम ने कहा मैं सभी को छठ के महापर्व की बहुत बधाई देती हूं। वहीं इस मौके पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और विधायक राजकुमार चौहान भी मौजूद रहें।
दिल्ली के बापूधाम, मंगोलपुरी में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं सभी को छठ के महापर्व की बहुत बधाई देती हूं। छठ की यह रौनक, छठ की यह दिव्यता और भव्यता आज दिल्लीवालों को सुकून देने वाली है। छठी मैया से यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, दिल्ली आगे बढ़ती रहे, सुखी रहे और समृद्ध रहे।
मनोज तिवारी ने दी शुभकामनाएं
वहीं बीजेपी मनोज तिवारी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "छठ का यह उत्सव बिहार के कोने-कोने से शुरू होकर अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस बार छठ की बहार ऐसी है कि लोकतंत्र का महापर्व भी इसके साथ रंग में रंगा है। अगर एनडीए को बिहार विधानसभा चुनाव में 175 से ज्यादा सीटें मिलें, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लोगों का ऐसा भाव और समर्थन है।"
इसी के साथ ही उन्होंने लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर की राजनीति में भागीदारी पर कहा, "अगर कोई बड़ी हस्ती जनता की सेवा करना चाहती है, तो उसका सभी को स्वागत करना चाहिए। मैथिली ठाकुर अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रही हैं, फिर भी वे जनता की सेवा के लिए कठिन रास्ता अपनाकर चुनाव में आ रही है। जनता की सेवा करना कोई आसान काम नहीं है। जिन्होंने जनता की देखभाल करने की ठानी है, वो यहां पर जरूर आएंगे। अगर कोई सच्चे मन से जनता की भलाई के लिए, सच्ची मंशा से जा रहा है, तो उसका स्वागत करना चाहिए।"

LIVE: यमुना तट से छठ पर्व का संध्या अर्घ्य https://t.co/JJ8hATqcWk
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 27, 2025
इसी के साथ ही उन्होंने लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर की राजनीति में भागीदारी पर कहा, "अगर कोई बड़ी हस्ती जनता की सेवा करना चाहती है, तो उसका सभी को स्वागत करना चाहिए। मैथिली ठाकुर अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रही हैं, फिर भी वे जनता की सेवा के लिए कठिन रास्ता अपनाकर चुनाव में आ रही है। जनता की सेवा करना कोई आसान काम नहीं है। जिन्होंने जनता की देखभाल करने की ठानी है, वो यहां पर जरूर आएंगे। अगर कोई सच्चे मन से जनता की भलाई के लिए, सच्ची मंशा से जा रहा है, तो उसका स्वागत करना चाहिए।"
You may also like

28 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल : किसी पर आंख मूंदकर न करें भरोसा, पत्नी से बहसबाजी संभव

28 अक्टूबर 2025 तुला राशिफल : आज पारिवारिक जीवन में खुशियां और सामंजस्य बढ़ेगा

सोने पर बाबा वेंगाˈ की बड़ी भविष्यवाणीः पैरों तले खिसक जाएगी जमीन..!

28 अक्टूबर 2025 मिथुन राशिफल: अच्छी कमाई का मिलेगा मौका, प्रमोशन का भी योग

शादी के 50 दिनˈ बाद, पत्नी बोली- रुको मैं आ रही, फिर ले आई लस्सी, पीते ही पति का बदला मूड, सुबह पता चला…..!.