अगली ख़बर
Newszop

Mumbai Water Cut: मुंबईकर अलर्ट....! बीएमसी दो दिन नहीं करेगी पानी की सप्लाई, जानें किन इलाकों में होगी दिक्कत

Send Push
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुंबई ने 14-15 नवंबर को पानी की आपूर्ति नहीं करने का ऐलान किया है। बीएमसी के इस फैसले से करीब दो दिनों तक मुंबई के काफी इलाकों में पानी की कमी रह सकती है। बीएमसी ने कुल 22 घंटे तक आपूर्ति नहीं करने की घोषणा की है। बीएमसी इस दौरान पाइपलाइन की मरम्मत और वाल्व बदलने के काम करेगी। बीएमसी ने मुंबईकर से अपील की है कि वे समझ सोचकर पानी का इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कत का सामना न करना पड़े। बीएमसी के ऐलान के अनुसार वीकेंड पर यह आपूर्ति बाधिक रहेगी। शुक्रवार को शनिवार को कुछ इलाकों में पानी की समस्या खड़ी होगी।


कुल 22 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

बीएमसी के अनुसार 14 नवंबर (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से 15 नवंबर (शनिवार) सुबह 8 बजे तक शहर के चार विभागों एन, एल, एम पश्चिम और एफ उत्तर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। निगम की जल आपूर्ति विभाग की तरफ से पुरानी और नई तानसा पाइपलाइन तथा विहार ट्रंक मुख्य जलवाहिनी पर कुल 5 वाल्व बदले जा रहे हैं। बीएमसी के अनुसार यह काम लगभग 22 घंटे चलेगा।


इन इलाकों में रहेगी कटौती
बीएमसी ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राजावाड़ी, विद्याविहार, कुर्ला पूर्व, चुनाभट्टी, तिलक नगर, वडाला, दादर पूर्व, सायन, माटुंगा पूर्व, प्रतीक्षा नगर, और एमएमआरडीए एसआरए कॉलोनी सहित कई रिहायशी इलाके शामिल हैं. इस अवधि के लिए पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। प्रशासन ने कहा है कि यह कार्य जल आपूर्ति तंत्र के रखरखाव और दीर्घकालिक सुधार के लिए आवश्यक है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत और वाल्व बदलने का काम काफी समय से लंबित था। इसे पूरा किया जाना जरूरी था। इसलिए अब ब्रेक लिया गया है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें