गुवाहाटी: तन्वी शर्मा बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का करने वाली 17 साल में पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। उन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की साकी मत्सुमोतो को हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोलह वर्ष की तन्वी ने मत्सुमोतो को 47 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 13-15, 15-9, 15-10 से हराया।
वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की अन्यापत फिचित्फोन से 12-15, 13-15 से हारकर बाहर हो गई। उन्नति ओडिशा ओपन सुपर 100 खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बनी थी और भारत की 2022 उबेर कप टीम का भी हिस्सा थी। भारत की भव्या छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी चीनी ताइपै के हुंग बिंग फू और चोउ युन अन से 9-15 , 7-15 से हारकर बाहर हो गई।
पुरुष युगल में भी भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोबुरु की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की एशियाई जूनियर चैंपियन चेन जुन टिंग और लियू जुन रोंग की जोड़ी से 12-15 , 10-15 से शिकस्त मिली।
आखिरी बार विश्व जूनियर चैम्पियनशिप पदक जीतने वाली भारत की महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल थी जिन्होंने 2008 में पुणे में स्वर्ण पदक जीता था। साइना ने 2006 में रजत पदक जीता था जबकि अर्पणा पोपट ने 1996 में रजत पदक हासिल किया था। लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में ज्ञान दत्तू को चीन के तीसरी वरीयता प्राप्त लियू यांग मिंग यू ने 15-11, 15-13 से हराया।

You may also like
दीपावली से पहले चंडीगढ़ के बाजार में खरीदारों की भारी भीड़
राजद-कांग्रेस का मुसलमानों को मुख्यधारा से वंचित रखना एजेंडा रहा: गुलाम अली खटाना
October 18, 2025 rahsifal: सूरज की तरह चमकेगी इन जातकों की किस्मत, ऐसा रहेगा दिन
राजस्थान: सीकर में पहली बार पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
हैरान हो जाओगे आप टूथपेस्ट के कलर मार्क का मतलब` जान कर