Next Story
Newszop

घर में AK-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस, कुख्यात बुटन चौधरी के घर STF का धावा; धरा गया मुखिया पति

Send Push
आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में पुलिस ने कुख्यात इनामी बुटन चौधरी के घर पर छापेमारी की। STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एके-47, हैंड ग्रेनेड और कई हथियार बरामद हुए। हालांकि, दो लाख का इनामी बुटन चौधरी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बुटन के भाई उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार कहां से आए। गुप्त सूचना के आधार पर छापादरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुटन चौधरी के घर पर हथियार रखे हुए हैं। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज को यह जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर प्रतिबंधित हथियार एके-47, मैगजीन, कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। उपेंद्र चौधरी बेलाउर पंचायत के मुखिया पति हैं। उनकी पत्नी उर्मिला देवी पंचायत की मुखिया हैं। पुलिस अब उपेंद्र चौधरी से पूछताछ कर रही है। वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हथियार कहां से आए और इनका क्या इस्तेमाल होने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। 2015 में एके-47 के साथ गिरफ्तार हुआ था बुटनऐसा नहीं है कि पहली बार बुटन चौधरी के घर से हथियार बरामद हुए हैं। 2015 में भी पुलिस ने उसे एके-47 के साथ गिरफ्तार किया था। उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में बुटन चौधरी का दबदबा था। गांव में उसका एकछत्र राज चलता था। कभी रंजीत चौधरी नाम का एक व्यक्ति उसका खास दोस्त हुआ करता था। दोनों में बहुत गहरी दोस्ती थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में कई लोगों की जान चली गई। रंजीत चौधरी, जो कभी बुटन चौधरी का दाहिना हाथ माना जाता था, अब अपना खुद का गैंग चलाता है। बुटन चौधरी की कई मामलों में तलाशपुलिस के अनुसार, बुटन चौधरी पर कई गंभीर आरोप हैं। उस पर हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। एके 47 मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि बुटन चौधरी के घर में इतने हथियार कैसे जमा हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।
Loving Newspoint? Download the app now