मुजफ्फरपुर: कभी अयोध्या से श्री राम बारात ले कर बिहार के मिथिला माता सीता से विवाह करने आए थे। लेकिन माता सीता का अपहरण कर रावण उन्हें लंका (अब का श्रीलंका) ले गया था। लेकिन शुक्रवार को श्रीलंका से एक दूल्हा बिहार आया। न सिर्फ बारात लेकर आया बल्कि बिहार की बेटी से शादी भी रचाई। श्रीलंका से बिहार तक की लव स्टोरीश्रीलंका के किसलय एकनायके बारात लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे। किसलय ने मुजफ्फरपुर की रुचिका से पूरे हिंदू रीति रिवाज और विधि विधान से सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर विवाह किया। इस अनोखी शादी के साक्षी मुजफ्फरपुर के लोग बने। रावण की नगरी से आया दुल्हा यह शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों का संगम भी था। श्रीलंका में कोलम्बो के रहने वाले किसलय नायके वहीं के कारोबारी अरुण एकनायके और देविका एकनायके के बेटे हैं। जबकि दुल्हन मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर मोहल्ले के हिमांशु किशोर और अपर्णा किशोर की बेटी रुचिका किशोर हैं। दोनों की प्रेम कहानी अनूठी है। रुचिका ने बताया कि साल 2019 में किसलय से उनकी कोलंबो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी। ये वो जगह था, जहां दोनों अलग-अलग पढ़ाई करते थे। श्रीलंका का दुल्हा और बिहार की दुल्हनियादेखते ही देखते दोनों की आंखें चार हुईं और प्यार हो गया। दोनों को अपने जज्बातों को बयां करने में एक साल का समय लगा। हिम्मत करके जब दिल की बात किसलय ने रुचिका के सामने रखी तो उसने भी हामी भर दी और शादी करने को तैयार हो गई। इसके बाद रुचिका के सामने समस्या थी कि अपने परिवार वालों को ये बात कैसे बताए और शादी के लिए मनाया जाय। चाचा ने की दुल्हन की मददइस पर रुचिका ने अपने चाचा देवांशू किशोर की मदद ली और उनकी मदद से परिवार वाले मान गए। अब किसलय ने रुचिका से मुजफ्फरपुर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। इस शादी से दोनों काफी खुश हैं। श्रीलंकाई दूल्हे ने कहा कि इस शादी से काफी खुश हूं। भारत की संस्कृति खासकर बिहार की संस्कृति से खुशी मिलती है। भारतीय संस्कृति इतनी प्यारी है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दूल्हे के पिता भारतीय रीति-रिवाजों से बेहद खुशवही किसलय के पिता अरुण एकनायके का कहना है वह तो कि भारतीय रीति रिवाज के फैन हो चुके है। अरुण एकनायके ने कहा कि भारत में बिहार आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस शादी से काफी खुश हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। हम लोग जमकर इस शादी में एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दुल्हन रुचिका का कहना है कि उसका सपना आज सच हो रहा है, वह काफी खुश है। श्रीलंका वालों ने बिहार में भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमकेइस शादी में लड़के पक्ष से छह लोग ही शामिल हुए हैं, जिसमें दूल्हा किसलय, उनकी मां देविका, पिता अरुण, दो बहनें और कुछ दोस्त शामिल हैं। इन सभी ने बारात में भारतीय और भोजपुरी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और पूरे रीति रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लिया।
You may also like
RSS ने पश्चिम बंगाल में… ममता बनर्जी का बड़ा दावा, भड़की बीजेपी..
Shilpa Shetty's ₹6.7 Cr Bet on Mamaearth Now Worth ₹45 Cr+: Inside Her Smart Investment and Glamorous Look
दुख जीवन में कभी दस्तक नहीं देगा, बस आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें दिमाग में बैठा लें ∘∘
नेपाल में आरपीपी नेताओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण, सभी बड़े नेताओं ने दी गिरफ्तारी
एनआरआई के घर हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने 20.70 लाख की चोरी का माल किया बरामद