सामने आए वीडियो में सूर्याकुमार और उनकी वाइफ एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं। टॉप पहनकर देविशा आगे- आगे आती हैं। जबकि सूर्यकुमार पीछे आ रहे होते हैं। इतनी भीड़ में भी अपने पति से देविशा की नजर नहीं हटती। और, वो पीछे मुड़- मुड़कर अपने पति को निहारती नजर आईं। स्टाइल की बात करें तो दोनों ही सुपर स्टनिंग नजर आ रहे हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह)
हीरो से कम नहीं दिखे सूर्यकुमार
डैशिंग लुक से सिर्फ बॉलीवुड के एक्टर ही इंप्रेस नहीं करते हैं। सूर्यकुमार को ही देख लीजिए। मुंबई में उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। जिसके लिए वो टी शर्ट और पैंट्स में नजर आए। साथ में सूर्यकुमार की बीवी का स्टाइल भी बिना किसी तामझाम के हमेशा की तरह परफेक्ट नजर आया। जैसे ही सूर्यकुमार ने एयरपोर्ट से एक्जिट लिया, उनके आसपास दर्जनों लोगों की भीड़ नजर आई।
ब्लैक एंड वाइट टॉप में नजर आईं देविशा

एयरपोर्ट वाला लुक स्टाइलिश और कंफी बनाने के लिए दविशा ने ब्लैक और वाइट कलर का टॉप पहना है, जिसका फैब्रिक स्मूथ नजर आ रहा है। टॉप की नेकलाइन वी है। वहीं, स्लीव्स भी सटाइलिश दिखीं। प्लेन आउटफिट पर राउंड शेप वाले बटन जोड़कर डीटेलिंग ऐड की गई है। वहीं, टॉप की लेंथ आगे से छोटी और पीछे से लंबी नजर आई। जिससे देविशा का लुक मॉर्डन भी बन गया।
ब्लैक पैंट्स पहन कंप्लीट बनाया लुक
टॉप के साथ देविशा ने जींस की जगह ब्लैक कलर की पैंट्स पहनी। जिससे उनका आउटफिट कॉर्ड सेट जैसा लुक भी दे रहा है। उनकी पैंट्स एकदम सिपंल दिखी। और, फैब्रिक स्मूथ नजर आया। ऐसी पैंटस ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट रहती है। टॉप के अलावा कुर्तों और शर्ट के साथ भी इन्हें पेयर किया जा सकता है।
पति को मुड़- मुड़कर निहारती आईं नजर
सूर्यकुमार का ऐसा है आउटफिट
सूर्यकुमार फोटो में ब्राउन कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर की शर्ट प्लेन है। जिसे अट्रैक्टिव बनाने लिए साथ में उन्होंने वाइट और क्रीम टोन वाली जींस पेयर की है। लुक को कंप्लीट बनाने लिए सूर्य ने शूज भी वाइट कलर के ही चुने। और, फिर आंखों पर चश्मा लगाकर एकदम किसी हीरो जैसी एंट्री मारकर सारी लाइमलाइट लूट ले गए।
जूलरी ने कंप्लीट बनाया देविशा का लुक

देविशा का लुक उनकी जूलरी की वजह से भी परफेक्ट बना। उन्होंने गले में पतली- सी चेन वाला चमचमाचता हुआ पेडेंट पहना है। और, हाथ में अलग- अलग डिजाइन वाला ब्रेसलेट पहनी नजर आईं। इसके अलावा सूर्य के वाइफ के कानों में दिख रहे डायमंड वाले इयररिंग्स भी उनकी ब्यूटी को एन्हांस कर गए।
सूर्यकुमार और उनकी वाइफ, दोनों ने ही एयरपोर्ट पर एक दूजे के लिए प्यार तो दिखाया ही। साथ में फैशन गोल्स देकर भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट की झलक दिखा दी।
You may also like
आयुर्वेद के अनुसार खून बनाने की मशीन है यह चीज़
दिव्यांग की बर्खास्तगी आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
महंगे जिम को छोड़ो, इस पुराने एक्सरसाइज से तन और मन दोनों रहेगा स्वस्थ
झारखंड के नए मुख्य सचिव बने आईएएस अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का प्रभार
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने परिवार के साथ की मां दुर्गा की आराधना