Next Story
Newszop

UP Weather Alert Today, 24 April 2025: उत्तर प्रदेश में लू का कहर, 37 जिलों में अलर्ट जारी, जल्द मिलेगी राहत

Send Push
UP Weather Alert Today, 24 April 2025: उत्तर प्रदेश में लू का कहर, 37 जिलों में अलर्ट जारी, जल्द मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और लखनऊ में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सुबह 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है।

37 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 37 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में भी लू चलने के आसार हैं।

27 अप्रैल से बारिश की संभावना

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 27 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वाराणसी सबसे गर्म जिला

लखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज, आगरा, कानपुर और झांसी में भी तापमान अत्यधिक उच्च स्तर पर रहा।

आने वाले दिनों में तापमान वृद्धि जारी

अगले पांच दिनों में प्रदेश का तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का असर महसूस होगा। हालांकि तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।

The post first appeared on .

Loving Newspoint? Download the app now