नई दिल्ली। देशवासियों के लिए गर्व करने वाली खबर है। सोने की रिकॉर्ड कीमत के बीच भारत ने गोल्ड रिजर्व यानी स्वर्ण भंडार के मामले में अब तक इतिहास रचा है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक भारत के गोल्ड रिजर्व ने पहली बार 100 बिलियन डॉलर कीमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आरबीआई का डेटा बता रहा है कि 10 अक्टूबर 2025 तक भारत के गोल्ड रिजर्व में 3.595 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब भारत का सोने का भंडार 102.365 बिलियन डॉलर का हो गया है। जबकि, विदेशी मुद्रा भंडार में 2.18 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है और ये 697.784 बिलियन डॉलर है।
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा करीब दोगुना हुआ है। आरबीआई की तरफ से सोने की लगातार खरीद की वजह से भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ा है। इस साल के पहले 9 महीनों यानी जनवरी से सितंबर तक ही आरबीआई ने चार बार सोना खरीदा। जबकि, 2024 में आरबीआई हर महीने सोना खरीदता रहा था। हालांकि, आरबीआई ने 2024 के मुकाबले 2025 में कम सोना खरीदा। आरबीआई के मुताबिक जनवरी से सितंबर तक उसने सिर्फ 4 टन सोना खरीदा। जबकि, 2024 के पहले 9 महीने में ही आरबीआई ने 50 टन सोना खरीदकर गोल्ड रिजर्व यानी देश के स्वर्ण भंडार में रखा था।
दुनिया के सभी देशों के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है। आम लोग सोने को मुश्किल के वक्त का सच्चा साथी मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय संस्था मॉर्गन स्टेनली ने बीते दिनों ही अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत में परिवारों के पास 34600 टन सोना है। इसकी कीमत 3.8 ट्रिलियन डॉलर है। इतना सोना अमेरिका के गोल्ड रिजर्व में भी नहीं है। अमेरिका के गोल्ड रिजर्व में 8000 टन के आसपास सोना है। इस साल सोना काफी महंगा हुआ है। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अगले साल 24 कैरेट सोने की कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर सकती है।
The post Gold Reserve Of India: दिवाली पर आरबीआई ने दी देशवासियों को गर्व से भर देने वाली खबर, भारत का सोने का भंडार पहली बार 100 बिलियन डॉलर के पार! appeared first on News Room Post.
You may also like
मोजाम्बिक तट पर नाव पलटने से केरल के दो लोग लापता
किरायेदार से मनमानी नहीं कर सकेगा मकान मालिक जानिये अधिकार,` क्लिक करके जाने पूरी खबर
सिर्फ ₹30 में मिलेगा OTT का धमाल! BSNL लाया सबसे सस्ता प्लान, ऐसे मिलेगा फायदा
नगर परिषद का आयुक्त व सहायक अग्निशमन अधिकारी दो लाख पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
'प्यार की ये एक कहानी' के 15 साल पूरे, मेकर्स ने मनाया जश्न