अगली ख़बर
Newszop

Mobile Phone Export To US From India: अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने चीन का दबदबा किया खत्म, पहला स्थान किया हासिल

Send Push

नई दिल्ली। धनतेरस के दिन भारत के मोबाइल फोन उद्योग से जुड़ी बड़ी खबर आई है। भारत ने अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में चीन का दबदबा खत्म कर पहला स्थान हासिल किया है। ये जानकारी केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि भारत ने अपने पड़ोसी देश (चीन) से ज्यादा स्मार्टफोन अमेरिका को निर्यात किए हैं। उन्होंने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन बनाने वाली कुछ सबसे बड़ी कंपनियां करीब 20 फीसदी निर्माण और असेंबल भारत में कर रही हैं।

भारत में अमेरिका की कंपनी एप्पल के अलावा साउथ कोरिया की सैमसंग भी मोबाइल फोन बनाती और असेंबल करती हैं। खास बात ये है कि चीन की सबसे बड़ी मोबाइल बनाने वाली कंपनी शाओमी भी भारत में स्मार्टफोन बनाती है। इसके अलावा चीन की कंपनी वीवो भी भारत में मोबाइल फोन बनाने का काम करती है। अब तक एशिया में चीन से सबसे ज्यादा स्मार्टफोन अमेरिका को निर्यात होते थे, लेकिन एप्पल जैसी विदेशी कंपनियां भारत में अपना काम बढ़ा रही हैं। एप्पल ने 2025 में 44 फीसदी भारत में बने फोन अमेरिका निर्यात किए हैं। जबकि, चीन में बने 25 फीसदी फोन ही एप्पल ने अमेरिका में बेचने के लिए भेजे।

साल 2014 की बात करें, तो भारत में मोबाइल फोन असेंबल करने की सिर्फ दो यूनिट थीं। वहीं, मोदी सरकार की पीएलआई और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस योजनाओं के कारण अब देश में 330 इकाइयां हैं। जिनमें 33 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन बनाए जाते हैं। भारत में बिकने वाले करीब 99य2 फीसदी स्मार्टफोन अब आयात नहीं करने पड़ते। भारत की फैक्ट्रियों में ही असेंबल फोन में से ज्यादातर देश में बेचे जाते हैं। चीन के बाद भारत स्मार्टफोन बनाने और असेंबल करने में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

The post Mobile Phone Export To US From India: अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने चीन का दबदबा किया खत्म, पहला स्थान किया हासिल appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें