इंटरनेट डेस्क। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बता दें कि न्यायमूर्ति को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई। गवई देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इससे पहले न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन दलित समुदाय से पहले सीजेआई बने थे।
बता दें कि गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली है जो 65 वर्ष की आयु होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति गवई को 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल छह महीने से अधिक समय का होगा और वह 23 नवंबर तक पद पर रहेंगे।
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बार एंड बेंच को दिए इंटरव्यू में न्यायमूर्ति गवई ने कहा, “मैं हमेशा सामाजिक और आर्थिक न्याय का पक्षधर रहा हूं।” उन्होंने बताया कि न्यायपालिका में लंबित मामलों की संख्या को कम करना और निचली अदालतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
pc- aaj tak
You may also like
कल का मौसम,15 मई 2025: झुलसाने लगी गर्मी, राजस्थान में 43 तो यूपी में 44 डिग्री पहुंचा पारा, बिहार में येलो अलर्ट
पाकिस्तान से संघर्ष में रूस ने क्यों नहीं किया भारत का खुलकर समर्थन?
दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को अनुबंधित किया
राजस्थान में दहशत का दिन! एक साथ चार जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी, डॉग स्क्वॉड और ATS की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
Skin Hydration : गर्मी में त्वचा रहेगी फ्रेश, जानिए एलोवेरा लगाने का सही तरीका